Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कलगीधर स्कूल जमीन मामले में अंचल अधिकारी से रिपोर्ट तलब जमशेदपुर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कलगीधर स्कूल जमीन मामले में अंचल अधिकारी से रिपोर्ट तलब जमशेदपुर

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कलगीधर स्कूल जमीन मामले में अंचल अधिकारी से रिपोर्ट तलब जमशेदपुर

    कलगीधर स्कूल टुईला डुंगरी गोलमुरी के सामने सार्वजनिक जमीन के अवैध अतिक्रमण मामले में अनुमंडल पदाधिकारी के कोर्ट ने अंचल अधिकारी जमशेदपुर से रिपोर्ट तलब की है। 30 अप्रैल को रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश जारी हुआ है। वही गोलमुरी थाना प्रभारी को यह आदेश जारी हुआ है कि अवैध निर्माण कार्य को अविलंब रोका जाए।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल के सामने पार्क के लिए निर्धारित जमीन का अतिक्रमण मकसूद आलम नामक व्यक्ति ने कर लिया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं स्कूल पुर्व में भी प्रबंधक कमेटी ने इसका विरोध किया।
    बाद में सभी ने मांडवाली कर लिया। इसमें सबसे आश्चर्यजनक बात यह रही कि सार्वजनिक जमीन अतिक्रमण के मामले में सिखों की सुप्रीम संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने पंचायत की भूमिका अदा की । जबकि कानूनी तौर पर वह ऐसा कोई भी कार्य नहीं कर सकती है, जिससे अवैध और गैर संवैधानिक कार्य को बढ़ावा मिले। यहां प्रशासन ने निष्पक्ष रूप से कार्रवाई की तो सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान कबकानूनी घेरे में आना तय है।
    11 सितंबर 2023 को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई और इस सार्वजनिक जमीन अतिक्रमण के एवज में मकसूद आलम ने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सुखराम सिंह सचिव परमजीत सिंह कोषाध्यक्ष दर्शन सिंह काले को साढ़े छह लाख रुपए दे दिए। टाटा स्टील टाउन डिपार्टमेंट के वार्ड नंबर 12 खाता नंबर 61 न्यू प्लाट संख्या 1660 एवं 1746 तकरीबन 1500 स्क्वायर फीट का अतिक्रमण कर लिया है जिसका बाजार मूल्य 60 लाख रुपए से ज्यादा बनता है। 6:30 लख रुपए देकर अतिक्रमण में मकसूद आलम कामयाब हो गया तो उसकी देखा देखी जमीन का अतिक्रमण अन्य लोग भी पुरानी ईंट और पुरानी टीन से कर रहे हैं। अगर अतिक्रमण जारी रहा तो विद्यालय का प्रवेश द्वार ही बंद होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    इस मामले को लेकर पूर्व प्रधान जसबीर सिंह पदरी और उनकी टीम उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी,हैड लैण्ड विभाग टाटा स्टील (Jsco ) थाना प्रभारी के पास रोज दौड़ रही है किंतु निर्माण कार्य अबाध गति से जारी है। वहीं जसवीर सिंह पदरी को धमकियां दी जा रही है कि वह इस मामले से हट जाए। अन्यथा उसके साथ कुछ भी हो सकता है।जबकि कोई भी व्यक्ति विशेष या संस्था सार्वजनिक स्कुल स्थानों के आमने सामने अगल बगल अवैध अतिक्रमण करके जमीन खरीद बिक्री करता है तो कानूनी व्यवस्था को भंग करता हैं Jasbir SinghTD Golmuri JSR 6206598575

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतानशाही ताकतों ने हेमन्त जी को चारदीवारी में कैद कर रखा है: कल्पना सोरेन
    Next Article सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में अब मैदान में रह गए 14 उम्मीदवार

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.