जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव को लेकर आहूत बैठक संपन्न
◼️ *सुरक्षा बलों के ठहराव/आवासन स्थल की साफ सफाई सहित, बूथों पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा कर; जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कमियों अविलंब दुरुस्त करने हेतु दिया गया निर्देश*
आज दिनांक 27.04.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त केंद्रीय सुरक्षा बल/जिला सुरक्षा बल आदि के आवासन/ठहराव को लेकर बैठक आहूत किया गया।
बैठक के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त जिले में आने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के आवासन हेतु प्रखंडवार स्थलों का समीक्षा करते हुए मूलभूत सुविधाओं के बारे जायजा लिया। उन्होंने सभी आवासन स्थल में आवश्यक सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली तथा शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करें साथ ही मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा भी दें। इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवासन स्थल का पुनः भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने सभी मतदान केंद्रों सहित आवासन ठहराव स्थल में साफ सफाई, शौचालय बिजली, पीने का पानी, सहि अन्य जरूरी बिंदुओं पर सभी संबंधित विभाग के अधिकारी को आवश्यक एवं उचित कार्रवाई करते हुए कमियों को दुरुस्त करने एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
*इस मौके पर* पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०प्र०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी आदि मौजूद रहे।

