Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 30 अप्रैल को जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल करेंगे नामांकन, बोधि मंदिर मैदान में होगी विशाल जनसभा, भाजपा ने कहा- ऐतिहासिक एवं भव्य होगा नामांकन, नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में उत्साह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 30 अप्रैल को जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल करेंगे नामांकन, बोधि मंदिर मैदान में होगी विशाल जनसभा, भाजपा ने कहा- ऐतिहासिक एवं भव्य होगा नामांकन, नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में उत्साह

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 30 अप्रैल को जमशेदपुर लोकसभा सीट से दाखिल करेंगे नामांकन, बोधि मंदिर मैदान में होगी विशाल जनसभा, भाजपा ने कहा- ऐतिहासिक एवं भव्य होगा नामांकन, नामांकन को लेकर कार्यकर्ताओं एवं आमजनों में उत्साह

    जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो आगामी 30 अप्रैल (मंगलवार) को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। विद्युत वरण महतो के नामांकन को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं आमजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी विद्युत वरण महतो के नामांकन समारोह को ऐतिहासिक रूप से सफल एवं भव्य बनाने को लेकर व्यापक तैयारी कर रही है। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। जहां नामांकन से पूर्व विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। नामांकन के दौरान भाजपा एवं एनडीए के कई बड़े नेतागण भी मौजूद रहेंगे। इस संबंध में जमशेदपुर लोकसभा मीडिया प्रबंधन विभाग के अनिल मोदी एवं प्रेम झा ने संयुक्त रूप से बताया कि 30 अप्रैल को सांसद विद्युत वरण महतो एवं अन्य नेतागण सुबह 10 बजे साकची स्थित बोधी मंदिर मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो जाएगा। वहीं, नामांकन समारोह में एनडीए के घटक दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ शहर के कई सामाजिक संगठन से जुड़े लोग शमिल होंगे। इस विशाल जनसभा में भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के कई अन्य नेताओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि नामांकन समारोह की सफलता के निमित्त जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के देखरेख एवं विशेष मार्गदर्शन में विभिन्न मंडलों में बैठक कर रणनीति बनाई जा रही है। इसके साथ ही कई पहलुओं पर रणनीति तैयार की जा रही है। कहा कि 30 अप्रैल को साकची बोधि मंदिर मैदान में कार्यकर्ताओं का महाजुटान होगा। जनसभा के उपरांत सांसद विद्युत वरण महतो कार्यकर्ताओं के संग जुलूस की शक्ल में जिला समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि संभवतः यह पहला चुनाव है जहां जनता ने आशीर्वाद और समर्थन के रूप में अबकी बार 400 क पार का जनादेश पहले ही दे दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर थाना परिसर में जनता दरबार का किया गया आयोजन
    Next Article उत्तरी बागबेडा पंचायत अंतर्गत बाबाकुटी कपूरी ठाकुर मैदान में पिछले एक सप्ताह से खराब पड़े हुए जलमिनार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने निजी खर्चे से नया समरसेबल लगाकर जलमिनार को ठीक करवाए

    Related Posts

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    September 26, 2026

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 26, 2026

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    September 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारीडीह में नदी के तेज बहाव में बहे दो युवक, तलाश जारी

    राजद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

    जुगसलाई में 17.274 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    मनमोहन सिंह की जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण

    मैरीन ड्राइव हादसा: सार्थक, नमन और वंशिका के परिजनों से मिले सरयू राय, जताई गहरी संवेदना

    गोलमुरी में लगातार दो दिनों की आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग को लेकर बाजार बंद

    रभा कॉलेज ऑफ़ फ़ार्मेसी ने वर्ल्ड फ़ार्मासिस्ट डे जोश के साथ मनाया

    केनरा बैंक लूटकांड में पुलिस ने जारी की तीन अपराधियों की तस्वीर, प्रत्येक पर ₹2 लाख का इनाम

    सोनारी के बिंदल मॉल में 11 राउंड फायरिंग, चार घायल; CCTV से हमलावरों की पहचान का दावा, डोबो के रास्ते चांडिल भागे आरोपी

    ईचागढ़ में आजसू को झटका, हरेलाल महतो ने छोड़ी पार्टी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.