Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारा स्वीप कोषांग ने युवा मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित, SNTI में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारा स्वीप कोषांग ने युवा मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित, SNTI में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारा स्वीप कोषांग ने युवा मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित, SNTI में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हुए शामिल

    लोकसभा चुनाव 2024 में जिले के शत प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सभी आयु वर्ग के लोगों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है । इसी क्रम में SNTI में प्रशिक्षणरत युवाओं के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए 25 मई को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर युवाओं को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारा स्वीप कोषांग श्री मनीष कुमार ने संबोधित किया ।

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने युवाओं को बताया कि कैसे बिना वोटर कार्ड के भी मतदान किया जा सकता है। साथ ही इस बार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान अवधि को लेकर भी जागरूक किया। उन्होने कहा कि वोट देने के लिए मतदाता सूची से नाम जुड़ा होना जरूरी है, शत प्रतिशत मतदान के लिए जरूरी है कि लोग अपने नाम का सत्यापन मतदाता सूची में करायें और अपने बूथ के बारे में जानें, साथ ही 25 मई 2024 को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथ पहुंचे । वोटर कार्ड नहीं भी है तो वैकल्पिक अन्य 12 तरह के पहचान पत्र का उपयोग कर मतदान किया जा सकता है । उन्होने अपील किया कि मतदाता सूची में नाम जडु़वाने के लिए 6 दिन शेष रह गए हैं, 26 अप्रैल से पूर्व फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जरूर दर्ज करा ले ।

     

     

    उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में शहरी क्षेत्र में मतदान के प्रति उदासीनता रहती है, मतदान प्रतिशत कम रहते हैं, ऐसे में कम वोटिंग वाले बूथ को चिन्हित कर व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमें युवाओं की अहम भूमिका हो सकती है । अपने सोशल मीडिया आईडी से लोगों को जागरूक करें, अपने दोस्त, सगे-संबंधी को भी मतदान के लिए प्रेरित करें । इस बार दिनभर मतदान की सुविधा है, सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कर सकते हैं ।

     

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को मतदाता शपथ दिलाया गया जिसपर सभी ने मतदान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधनबाद साइबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,कुख्यात विक्रम गिरफ़्तार ,मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और नकद बरामद
    Next Article महानदी में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव डूबने से 8 की मौत, अब तक 7 लोगों के शव बरामद

    Related Posts

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2026

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    July 13, 2026

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.