Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची:सीएम आवास पर मोदी के खिलाफ उलगुलान महारैली में शामिल होंगे गठबंधन के कई बड़े दिग्गज नेता
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    रांची:सीएम आवास पर मोदी के खिलाफ उलगुलान महारैली में शामिल होंगे गठबंधन के कई बड़े दिग्गज नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रांची:सीएम आवास पर मोदी के खिलाफ उलगुलान महारैली में शामिल होंगे गठबंधन के कई बड़े दिग्गज नेता

    रांची: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ 21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान न्याय महारैली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए आज मुख्यमंत्री आवास पर जहां महारैली आयोजन समिति, स्वागत समिति, मीडिया समिति की बैठक हुई, जिसमें इन तीनों समितियों से जुड़े झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के नेताओं ने भाग लिया.

     

    राष्ट्रीय स्तर तक ये नेता दे चुके हैं महारैली में शामिल होने की सहमति

    बैठक के बाद कांग्रेस कार्यालय में झामुमो, कांग्रेस, राजद और माले के नेताओं ने संयुक्त पीसी कर उलगुलान महारैली से जुड़ी जानकारियां साझा की. झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्या ने बताया कि अभी तक राष्ट्रीय स्तर के 14 नेताओं ने उलगुलान महारैली में शामिल होने की सहमति दे दी है. इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, शिव सेना की प्रियंका चतुर्वेदी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुख अब्दुल्लाह, सीपीआई माले के दीपांकर भट्टाचार्या और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के रूप में डेरेक ओ ब्रायन उलगुलान न्याय महारैली में शिरकत करेंगे.

     

     

    झामुमो नेता ने कहा कि साउथ के कई प्रदेशों में लोकसभा चुनाव की व्यस्तता की वजह से कुछ नेता शामिल नहीं हो पाएंगे. झामुमो नेता ने कहा कि वर्ष 2000 में झारखंड गठन के बाद झामुमो की जून 2001 में हुई विजय महारैली का रिकॉर्ड इस बार टूट जाएगा और पांच लाख से ज्यादा लोग महारैली में हिस्सा लेंगे. सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि पूरे झारखंड में अन्याय और न्याय के बीच की इस लड़ाई में भगवान बिरसा मुंडा की धरती से उलगुलान होगा और जीत झारखंडी अस्मिता की होगी.

     

     

    23 अप्रैल को जोबा मांझी करेंगी नामांकन

    संयुक्त पीसी के दौरान सुप्रियो ने बताया कि देश के चौथे और झारखंड के पहले चरण के मतदान में जिन लोकसभा सभा सीट पर चुनाव होना है उसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा की सिंहभूम सीट है जहां से INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार के रूप में जोबा मांझी 23 अप्रैल को नामांकन करेंगी.

    महागठबंधन और INDIA से डरी हुई है भाजपा- कांग्रेस

    पीसी के दौरान झारखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव के समय राज्य की ST रिजर्व 28 में से 26 सीट महागठबंधन को मिला था. इस समर्थन और जनता के प्रेम जनसमर्थन का असर यह हुआ कि प्रधानमंत्री बेचैन हो गए. साजिश रचकर ED के सहयोग से गलत मामले में हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया है. अब सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ उलगुलान का वक्त आ गया है. देश और राज्य से NDA का सफाया तय है.

     

     

    जनता पूछ रही है कि सनातन की बात करने वाली पार्टी ने गोकसी करने वालों से चंदा क्यों लिया, महंगाई क्यों नहीं रुकी, काला धन वापस क्यों नहीं आया, किसानों पर गोलियां क्यों चलवाई? जवानों को अग्निवीर योजना लाकर उसका भविष्य से खिलवाड़ क्यों किया. आज की संयुक्त पीसी में राजद महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि इंडिया ब्लॉक के अंदर की मजबूती देख भाजपा हताश हो गयी है. उनके नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पहले भी मोदी के खिलाफ हल्ला बोलते रहे हैं और रांची की धरती से यह संदेश देश को देंगे कि मोदी की सत्ता अब जाने वाली है. आज की इंडिया ब्लॉक की संयुक्त पीसी में सीपीआई माले से मो नदीम, कांग्रेस सह मीडिया प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी भी शामिल रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईवीएम की कमीशनिंग के संबंध में सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया संबोधित, सभी को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को खोलने, सीलिंग करने, हैंडलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया में दक्ष होने के दिए निर्देश
    Next Article स्कूलों की मनमानी, किताबें बनी परेशानी

    Related Posts

    महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए सीड बॉल कार्यशाला आयोजित

    June 3, 2026

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए सीड बॉल कार्यशाला आयोजित

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.