Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लांग टर्म गोल को हासिल करने के लिए शॉर्ट टर्म में अच्छी स्ट्रैटेजी बनाना है आवश्यक : अनुराधा राजदान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लांग टर्म गोल को हासिल करने के लिए शॉर्ट टर्म में अच्छी स्ट्रैटेजी बनाना है आवश्यक : अनुराधा राजदान

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लांग टर्म गोल को हासिल करने के लिए शॉर्ट टर्म में अच्छी स्ट्रैटेजी बनाना है आवश्यक : अनुराधा राजदान

    एक्सएलआरआइ के पहले पीजीडीएम एचआरएम प्रोग्राम का कन्वोकेशन आयोजित

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के पीजीडीएम (एचआरएम) प्रोग्राम के पहले कन्वोकेशन का आयोजन किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में हिंदुस्तान यूनिलीवर व यूनिलीवर साउथ एशिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचआर सह सीएचआरओ अनुराधा राजदान उपस्थित थी. उन्होंने एक्सएलआरआइ से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा की डिग्री हासिल करने वाले कुल 38 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किया. इस दौरान
    वरुण सेव्वा रेड्डी को एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए एक्सएलआरआइ मेडल दिया गया. कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अनुराधा राजदान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कंपनी या फिर संस्थान में एचआर का रोल काफी महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने कहा कि एक्सएलआरआइ में जो कुछ भी उन्होंने सीखा है, उसका सकारात्मक इस्तेमाल व्यावहारिक जीवन में करें. इसके साथ ही कहा कि किसी भी संस्थान में सीएचआरओ के ऊपर कंपनी की सोच को आगे ले जाने की महत्ती जिम्मेवारी होती है. एक सफल एचआर के लिए कर्मचारियों के बीच अच्छा रिलेशनशिप बनाने के साथ ही उनकी बातों को प्रबंधन तक सकारात्मक तरीके से पहुंचाने की अहम जिम्मेवारी होती है. साथ ही कहा कि किसी भी कंपनी के लांग टर्म अचीवमेंट के लिए यह जरूरी है कि आप शॉर्ट टर्म गोल को हासिल करने के लिए अच्छी रणनीति बनाएं. इस मौके पर एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि इंसान को हमेशा प्रश्न करने व तार्किक दृष्टिकोण रखने वाला होना चाहिए. साथ ही कहा कि सवाल करने की भावना को जीवित रखनी चाहिए. पीजीडीएम एचआरएम प्रोग्राम के प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ आरके प्रेमराजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर में भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान बुधवार से, अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने ली चारों विधानसभा की बैठक
    Next Article गढ़शिमला दक्षिणा काली मंदिर में 108 कुआंरी कन्या द्वारा निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.