गढ़शिमला दक्षिणा काली मंदिर में 108 कुआंरी कन्या द्वारा निकाली गयी भव्य कलश यात्रा
कुण्डहित (जामताड़ा)
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुण्डहित प्रखंड क्षेत्र के अंबा पंचायत अंतर्गत गढ़शिमूला काली मंदिर में रामनवमी के शुभ अवसर पर गढ़ शिमला दक्षिण काली की विशेष पूजा अर्चना महायज्ञ एवं हरिनाम संकीर्तन के साथ साथ महोत्सव का आयोजन आज 108 कुआंरी कन्या द्वारा भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हो गया। आपको बता दें की हर् वर्ष गढ़शिमला दक्षिण काली मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया जाता है ।इस वर्ष भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया ।जहाँ कालिमंदिर के समीप हिंगलो नदी में (काली दाह ) में जल भरकर गढ़ शिमला सहित अम्बा गांव का भ्रमण कर काली मंदिर मे कलश स्थापन किया गया।जिससे पूरे वातावरण भक्तिमय माहौल मे डूब गया। वही 17 अप्रैल को मां काली की पूजा महायज्ञ, भोग आरती एवं पूजा के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।साथ हि रात को हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। मौके पर पंडित साधीन चक्रवर्ती सेन्टू चक्रवर्ती, विमल चक्रवर्ती एवं कांति चक्रवर्ती द्वारा बताया गया बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां की कृपा माँ की बिशेष पूजा एवं महायज्ञ के पश्चात दोपहर को महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।सभी भक्तों से अनुरोध हैं आपलोग् मां की पूजा करने एवं इस भव्य आयोजन का भागीदार बनने अवश्य पधारे।

