Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर में भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान बुधवार से, अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने ली चारों विधानसभा की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर में भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान बुधवार से, अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने ली चारों विधानसभा की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 16, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: जमशेदपुर महानगर में भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान बुधवार से, अभियान की सफलता को लेकर जिला प्रभारी सह पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने ली चारों विधानसभा की बैठक।

    ● जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर 22 अप्रैल तक चलेगा अभियान, मतदाताओं से संपर्क कर बूथों पर 370 वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता करेंगे समर्थन की अपील।

    जमशेदपुर। झारखंड में भाजपा एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। भाजपा ने लोकसभा की तैयारियां धरातल पर तेज कर दी है। इसको लेकर भाजपा अब बूथ विजय संकल्प अभियान की शुरूआत करने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले जमशेदपुर महानगर में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए बुधवार से बूथ विजय संकल्प अभियान प्रारंभ होगा। इसी क्रम में, मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा की बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमशेदपुर पुर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष एवं भवन (शक्ति केंद्र) प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान जमशेदपुर महानगर के प्रभारी एवं कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने चारों विधानसभा के प्रभारी, विधानसभा के संयोजक एवं सह संयोजकों के साथ 28 मंडलों के अध्यक्ष एवं विभिन्न विधानसभा के भवन प्रभारियों की बैठक ली। बूथ विजय संकल्प अभियान जमशेदपुर महानगर के सभी बूथों पर 17 से 22 अप्रैल तक चलाया जाएगा। जिसमें भवन के प्रभारी, सह प्रभारी अपने बूथ के अध्यक्ष, सचिव एवं बीएलए 2 से संपर्क कर बूथ के पन्ना प्रमुख के संग बूथों के मतदाताओं से संपर्क करेंगे और भाजपा के पक्ष में समर्थन की अपील करेंगे। इस दौरान नव मतदाताओं के साथ संवाद करने के साथ प्रबुद्धजन और सभी समाज, वर्गों के प्रमुख लोगों से भी संपर्क की रणनीति बनाई गई। अभियान के तहत बूथ अंतर्गत पड़ने वाले मठ, मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद, गिरजाघर समेत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, युवा, महिला, खिलाड़ी, शासकीय योजनाओं के लाभार्थी सहित अन्य सभी वर्गों से संपर्क कर बूथ में भाजपा के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने के लक्ष्य के लिए सभी का सहयोग मांगा जाएगा।

    बैठक में बूथ विजय संकल्प अभियान की जानकारी देते हुए जमशेदपुर महानगर के प्रभारी एवं पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि 6 दिनों तक चलने वाला यह अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि हमारी तैयारियां और प्रभावी हो इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ता अभियानों को सफल बनाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से टीम भावना का निर्माण होगा। जिससे हम अपने लक्ष्य 51 प्रतिशत वोट शेयर की दिशा में हम आगे बढ़ेंगे। पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम कर अभियान को सफल बनाया है। उसी तरह चुनाव की दृष्टि से बूथ सशक्तिकरण के निमित्त बूथ विजय संकल्प अभियान को निहित समय में सक्रियता के साथ पूर्ण करना है। हमारे कार्यकर्ता उर्जा से भरे हुए है। बूथ स्तर तक हमारा तंत्र तैयार है। इस तंत्र को हम समय से एक्टिव कर लें तो भाजपा को कोई भी ताकत रोक नही सकती है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां और विकास कार्यो के रूप में मजबूत हथियार मौजूद है। जिसका उपयोग कर हम अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

    बैठक के दौरान पुर्वी विधानसभा के संयोजक मिथिलश सिंह यादव, सह संयोजक संजीव सिंह, पश्चिम विधानसभा के संयोजक कमल किशोर, सह संयोजक संजीव सिन्हा, पोटका विधानसभा के सह संयोजक मनोज राम, धनंजय उपाध्याय, जुगसलाई विधानसभा के प्रभारी हलदर नारायण साह, संयोजक मुचिराम बाउरी एवं सह संयोजक जितेंद्र राय समेत प्रदीप महतो, संजीव सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, बीनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद नेसार, अमरजीत सिंह राजा, मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, प्रशांत पोद्दार, राकेश कुमार, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, अशोक सामंत, नरेंद्र ओझा, कुमार अभिषेक समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो की ( आई ए एस ) स्वाति को भाजपा नेता विकास सिंह ने किया सम्मानित
    Next Article लांग टर्म गोल को हासिल करने के लिए शॉर्ट टर्म में अच्छी स्ट्रैटेजी बनाना है आवश्यक : अनुराधा राजदान

    Related Posts

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.