Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गम्हरिया :दक्षिण छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा पहुंचे मोहनपुर गांव ,ग्रामीणों से पूछताछ की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गम्हरिया :दक्षिण छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा पहुंचे मोहनपुर गांव ,ग्रामीणों से पूछताछ की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गम्हरिया :दक्षिण छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा पहुंचे मोहनपुर गांव ,ग्रामीणों से पूछताछ की

    बीते रविवार की घटना में पुलिस की भूमिका की जांच करने दक्षिण छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा मंगलवार को गम्हरिया पहुंचे. इस दौरान सबसे पहले वे मोहनपुर गांव पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की. आपको बता दें कि बीते रविवार को चुनाव प्रचार करने पहुंची बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा अपने समर्थकों के साथ पूर्वी गम्हरिया के मोहनपुर पहुंची थी.

     

     

    यहां ग्रामीणों ने उन्हें गांव में प्रचार करने से मना कर दिया था. जिसके बाद भाजपाइयों के साथ ग्रामीणों की झड़प हुई थी. जिसके बाद ग्रामीणों ने गीता कोड़ा के साथ भाजपाइयों को बंधक बना लिया था. करीब डेढ़ घंटे तक ग्रामीणों ने बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा सहित अन्य भाजपाइयों को बंधक बनाए रखा था.

     

     

    इस दौरान स्थानीय पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे. करीब डेढ़ घंटे बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के चंगुल से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और उनके समर्थक भाजपाइयों को बाहर निकाला. उसके बाद दोनों पक्षों से गम्हरिया थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उधर मामले को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से स्थानीय पुलिस की भूमिका की जांच कराए जाने की मांग की थी.

     

     

    जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने दक्षिण छोटानागपुर जोनल आईजी को मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब किया है. वैसे मीडिया के सवालों पर आईजी ने बस इतना ही कहा कि मामले की जांच की जा रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस प्रकरण में थानेदार और एसपी नप सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोख्यतियारपुर वाली दुर्गा माता की महिमा है विशाल ।
    Next Article गृहमंत्री अमित शाह के आफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई फाइलें जलकर राख

    Related Posts

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.