Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गृहमंत्री अमित शाह के आफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई फाइलें जलकर राख
    Breaking News Headlines

    गृहमंत्री अमित शाह के आफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कई फाइलें जलकर राख

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    गृहमंत्री अमित शाह के आफिस में लगी आग, कई फाइलें जलकर राख
    नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों के नेता इस समय व्यस्त हैं. इस व्यस्तता के बीच अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक स्थित दफ्तर में आग लगने की घटना सामने आई है.

     

    आग मंगलवार सुबह लगी थी. इस दौरान सूचना पर 7 दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया गया. इस दौरान दफ्तर में रखा कंप्यूटर और कई सारे डॉक्यूमेंट्स भी जलकर राख हो गए. अमित शाह को भी मामले की जानकारी दी गई है.

     

     

    गृह मंत्रालय में द्वितीय तल में आग लगने की घटना के बाद अफरातफरी मच गई. आसपास के लोगों और गार्ड की सूचना पर मौके पर पुलिस और दमकल की टीम भी पहुंची. दफ्तर से गार्ड ने कुछ डॉक्यूमेंट्स निकालने की कोशिश की लेकिन काला धुआं फैलने से वह भी अंदर न जा सका. घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

     

     

    जेरोक्स मशीन, कंप्यूटर और कुछ डॉक्यूमेंट्स जले

    होम मिनिस्ट्री ऑफिस में आग लगने की घटना पूरे इलाके में तेजी से फैल गई. हालांकि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. फिर भी कार्यालय में रखा कंप्यूटर, जेरोक्स मशीन और कुछ डॉक्यूमेंट्स जल कर नष्ट हो गए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिलहाल चुनावी दौरे में व्यस्त हैं. हालांकि आग लगने की घटना के बारे में उनको जानकारी दी गई है.

     

     

    शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

    मंगलवार को होम मिनिस्ट्री ऑफिस में आग कैसे लगी फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. हालांकि स्टाफ का मानना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ही आग लगी होगी. आग बुझाने के बाद काफी देर तक गृह मंत्रालय कर्मचारी दफ्तर की सफाई में जुटे रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगम्हरिया :दक्षिण छोटानागपुर के जोनल आईजी अखिलेश झा पहुंचे मोहनपुर गांव ,ग्रामीणों से पूछताछ की
    Next Article JAMSHEDPUR : गोलमुरी में स्कूटी पर सवार मुखबिर पर फायरिंग,बाल-बाल बचे

    Related Posts

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    July 22, 2026

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.