Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेल जाने के बाद राजद के पूर्व प्रवक्ता की और बढ़ी मुश्किलें, श्रम मंत्री ने भी लगाया फर्जीवाड़े का आरोप
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जेल जाने के बाद राजद के पूर्व प्रवक्ता की और बढ़ी मुश्किलें, श्रम मंत्री ने भी लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जेल जाने के बाद राजद के पूर्व प्रवक्ता की और बढ़ी मुश्किलें, श्रम मंत्री ने भी लगाया फर्जीवाड़े का आरोप

    कहा सीसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से किया है करोडों की अवैध वसूली, नक्सलियों और अपराधियों से है सीधा साठगांठ

    सूर्यकांत कमल, पीटीआई टीवी, चतरा : संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के नाम पर भीड़ को उकसाकर अधिकारियों और जवानों से बदसलूकी कराने के आरोप में जेल गए राजद के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुबोध पासवान की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही। प्रतापपुर पुलिस द्वारा आचार संहिता उलंघन व सरकारी कार्य मे बाधा समेत अन्य मामलों में गिरफ्तारी के बाद सूबे के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास सह उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सुबोध पासवान पर कई संगीन आरोप लगाते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

     

     

    मंत्री सत्यानंद ने कहा है कि सुबोध पासवान खुद को राजद का प्रदेश प्रवक्ता बताकर सीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर दर्जनों युवकों से लाखों रुपए की अवैध वसूली कर चुका है। इतना ही नहीं सुबोध पासवान का नक्सलियों और क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों से गहरा साठगांठ होने का भी आरोप मंत्री ने लगाया है। उन्होंने कहा है कि जब लोग पैसे का तगादा करते हैं तो सुबोध बाउंसर का सहारा लेकर उन्हें डराता धमकाता है। मंत्री ने कहा है कि इस मामले में जल्द ही डीजीपी से मिलकर सुबोध पासवान के विरुद्ध उच्च स्तरीय जांच करते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे।

     

     

    चतरा से राजद के इकलौते विधायक सह चम्पाई सोरेन मंत्रिमंडल में शामिल मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि जेल जाने वाला पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुबोध पासवान राजद में ना कभी था और ना है। वह एक अपराधी प्रवृति का इंसान है। सुबोध पासवान फर्जी बाउंसर रखकर सीसीएल में नौकरी लगाने के नाम पर सैकड़ो युवक-युवतियों से करोड़ो रूपये का ठगी किया है। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने सभी जिलेवासियो से अपील की है की सुबोध पासवान के झांसे में नहीं आए। उन्होंने कहा है कि खुद को प्रवक्ता बताने वाले सुबोध के पास आय का कोई श्रोत नहीं है।

     

     

    उसका नक्सलियों के साथ-साथ अपराधियों से गहरा साठगांठ है। उन्होंने कहा है कि नटवरलाल के तर्ज पर कभी फर्जी दरोगा, कभी डीएसपी तो कभी इंजीनियर बनकर ठगी करने वाले सुबोध पासवान के सम्पति का प्रशासन जांच करें। मंत्री ने यह भी कहा कि सुबोध पासवान का ठगी नेटवर्क राजधानी सहित कई जिलों में फैला हुआ। मंत्री के अनुसार सुबोध राजद की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं से भी लाखों की ठगी की है। जब लोग पैसे की मांग करते हैं तो उसके द्वारा बाउंसरों का सहारा लेकर उन्हें डराया धमकाया जाता है। मंत्री ने कहा कि इस मामले में जल्द ही डीजीपी समेत अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले की उच्च स्तरीय जांच करते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर वाली चैती दुर्गा माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
    Next Article झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर “इंडिया” गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत होगी:मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.