Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची :जमीन घोटाले मामले में जेएमएम नेता के कई ठिकानों पर ईडी की रेड
    Breaking News झारखंड रांची राजनीति

    रांची :जमीन घोटाले मामले में जेएमएम नेता के कई ठिकानों पर ईडी की रेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024Updated:April 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रांची :जमीन घोटाले मामले में जेएमएम नेता के कई ठिकानों पर ईडी की रेड

    रांचीः जमीन घोटाले मामले में ईडी के द्वारा एक बार फिर राजधानी के साथ साथ कई अन्य जिलों में रेड की जा रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की अलग अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की समेत अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल 9 जगहों पर ईड की रेड जारी है. ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार जमीन दलाल सद्दाम से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है.

     

     

    जेएमएम नेता अंतु तिर्की सहित 9 के यहां रेड

    ईडी की छापेमारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की के यहां भी चल रही है. ईडी की टीम मंगलवार सुबह 6.30 बजे झामुमो के नेता अंतु तुर्की के बरियातू स्थित आवास पर पहुंची. इसके बाद अंतु तिर्की के घर पर कागजात खंगाले जा रहे हैं. बता दें कि अंतु तिर्की का आवास झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय के ठीक पास में ही है.

    इनके यहां चल रही है रेड

    इसके अलावा जमीन कारोबारी विपिन सिंह के मोरहाबादी स्थित आवास, खेलगांव स्थित शेखर कुशवाहा के ठिकाने के साथ साथ कोकर में प्रियरंजन सहाय के ठिकाने पर भी ईडी की कार्रवाई चल रही है. बता दें इससे पहले भी जमीन घोटाले मामले में विपिन सिंह, शेखर कुशवाहा और प्रियरंजन सहाय के यहां ईडी द्वारा छापेमारी की गयी थी. एक बार फिर से इनके यहां दबिश दी गयी है.

     

     

    सद्दाम से पूछताछ के बाद हो रही कार्रवाई

    ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार सद्दाम से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है. ईडी ने सद्दाम को रिमांड पर लेकर पांच दिनों तक पूछताछ की थी, उसी पूछताछ के बाद अंतु तिर्की सहित कई अन्य के यहां छापमेरी की जा रही है. बता दें कि राजधानी रांची में सेना की जमीन के साथ साथ जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने बीते साल कार्रवाई की थी.

    जिसमें रांची के पूर्व डीसी और आईएएस छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के सीओ मनोज कुमार समेत अलग-अलग अंचल के राजस्व कर्मचारियों और जमीन माफियाओं के ठिकाने पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी को भारी पैमानें पर जमीन के डीड, रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज, कई सरकारी कागजात मिले थे. कोलकाता से जमीन के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रांची में अरबों की जमीन की खरीद बिक्री में गड़बड़ी और उससे मनी लाउंड्रिंग के साक्ष्य ईडी को मिले थे.

     

     

    इस दौरान ईडी ने एक साथ रांची, सिमडेगा, हजारीबाग, बिहार के गोपालगंज, पश्चिम बंगाल के आसनसोल और कोलकाता में छापेमारी की थी. ईडी ने सेना की जमीन खरीद में गड़बड़ी, चेशायर रोड होम स्थित जमीन की खरीद में गड़बड़ी में दर्ज सदर थाना के केस के आधार पर ईसीआईआर दर्ज किया था. सेना की जमीन और चेशायर होम रोड की जमीन की खरीद बिकी के लिए कोलकाता से कागजात बनाए गए थे. इन सब मे सद्दाम की भूमिका भी सामने आई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articlejamshedpur :एनसीसी के कैटर्ड ने लोगो को वोट के प्रति जागरूक किया,निकाला रैली
    Next Article हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, पीएमएलए कोर्ट ने 23 अप्रैल की दी अगली तारीख

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.