Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अधक्षता में निर्वाचन संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर एफएसटी, एसएसटी टीम के अधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अधक्षता में निर्वाचन संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर एफएसटी, एसएसटी टीम के अधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अधक्षता में निर्वाचन संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर एफएसटी, एसएसटी टीम के अधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    चेकनाको में वाहनों की गहनता से करें जांच, कोताही नहीं बरतें-उपायुक्त

    प्रखंडों में चलाएं स्वीप के तहत जागरूकता अभियान – उपायुक्त

    आज दिनांक 15.04.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में एफएसटी/एसएसटी टीम के अधिकारियों एवं निर्वाचन संबंधी समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने एफएसटी, एसएसटी टीम को लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दायित्वों से अवगत कराते हुए, अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की।

    उन्होंने कहा कि एफएसटी टीम को अपनी ड्यूटी को लेकर अलर्ट रहने का निर्देश दिया, साथ ही आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि अगर किसी प्रकार का कन्फ्यूजन होता है, तो तुरंत अपने वरीय/नोडल/ प्रभारी पदाधिकारी को बताएं। उन्होंने चेकनाको पर वाहनों का सघनता से जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चुनावों की अखंडता सुनिश्चित करने, आदर्श आचार संहिता के पालन और मजबूत व्यय निगरानी के लिए एफएसटी/एसएसटी के तौर पर आप सबकी भूमिका बेहद अहम है।

    वहीं उन्होने निर्वाचन संबंधी समीक्षा करते हुए स्वीप गतिविधियों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया, कहा कि सभी प्रखंडों में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से कम न हो, सभी संबंधित पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वहीं केंद्रीय सुरक्षा बलों एवं जिला सुरक्षा बलों के आवासन स्थल में साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

    वहीं उन्होंने कहा कि वैसे कर्मी या अधिकारी को मतदान के दिन मतदान नहीं कर सकेंगे, वो पोस्टल बैलेट के मध्यम से अपना मतदान करेंगे।

    *इस मौके पर* पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी(भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जामताड़ा एवं नाला, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा, कुमुद सहाय के निर्देश पर आज उत्पाद अधीक्षक एवं कार्यपालक दंडाधिकारी जामताड़ा ऐजाज अंसारी ने टीम के साथ कुंडहित प्रखंड के बागडेहरी थाना अंतर्गत मुड़ाबेडिया में अवैध चुलाई शराब की भट्ठी में किया गया छापेमारी
    Next Article लोकसभा स्तरीय सम्मेलन के तैयारी हेतु आजसू जुगसलाई नगर परिसद की बैठक संपन्न

    Related Posts

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    June 18, 2026

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    June 18, 2026

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    अमेरिका और ईरान के बीच हुआ अंतरिम समझौता: राहत और चुनौतियां

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका: ‘धोखे’ का आरोप

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.