Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा किए जाने के बाद सिंहभूम में भी चुनावी पारा चढ़ने लगा है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा किए जाने के बाद सिंहभूम में भी चुनावी पारा चढ़ने लगा है

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 13, 2024Updated:April 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा: इंडी गठबंधन द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा किए जाने के बाद सिंहभूम में भी चुनावी पारा चढ़ने लगा है। पिछले 20 दिनों से भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा अकेले चुनाव प्रचार में जुटी हुई थी, लेकिन शनिवार से झारखंड मुक्ति मोर्चा भी चुनावी मोड में आ गई है।

    सिंहभूम संसदीय सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होना है। 18 अप्रैल से नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। शनिवार को झारखंड सरकार के मंत्री और चाईबासा के विधायक दीपक बिरूवा के सरनाडीह स्थित कार्यालय में जिला कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 21 अप्रैल को रांची के हटिया में आहूत उलगुलान महारैली, 23 अप्रैल को महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के नामिनेशन और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि सिंहभूम में महिला का मुकाबला महिला से होगा। पिछली बार भी चुनाव गठबंधन ने ही जीता था, इस बार भी गठबंधन ही चुनाव जीतेंगा। पिछली बार हम सबने मिलकर गीता कोड़ा को जिताया था, लेकिन इस बार यहां के लोग उन्हें हराने का मन बना चुके हैं। मंत्री ने कहा कि गीता कोड़ा को 2 लाख वोट के अंतर से हराएंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में गीता कोड़ा 25000 वोट से पीछे रहेंगी। जोबा मांझी संथाली समुदाय से हैं। ऐसे में वह हो बहुल क्षेत्र में चुनाव नहीं जीत पाएंगी। ऐसी बातें राजनीतिक गलियारों में फैली हुई हैं। इस मसले पर बोलते हुए मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि चक्रधरपुर में 10-12 हजार उरांव है, इसके बावजूद जनता ने सुखराम उरांव को दो बार विधायक चुना। मनोहरपुर में भी संथाल समुदाय के लोग ज्यादा नहीं है, इसके बावजूद जोबा मांझी पांच बार विधायक बनीं। सुखराम उरांव झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हैं। मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस सामाजिक ताना-बाना और एकता में विच्छेद करने में माहिर हैं। यदि इनके चक्कर में पड़कर गोल पोस्ट को खाली छोड़ दिया तो शिकस्त खानी पड़ेगी। इसलिए किसी बात पर ध्यान दिए बिना एकजुट होकर जीतने के लिए लड़ना है।

    झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि हो बहुल क्षेत्र से मंत्री दीपक बिरूवा प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उरांव की संख्या कम है, लेकिन जिला का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। संथाल समाज से लोकसभा के लिए प्रत्याशी दिया गया है। इस तरह सारा समीकरण पूरा हो गया है।

    बैठक में 21 अप्रैल को रांची में होने वाली इंडी गठबंधन की महारैली में पश्चिमी सिंहभूम जिले से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। सबको जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम से 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होने जायेंगे। हर पंचायत से कार्यकर्ताओं को ले जाने की तैयारी है।
    सुखराम उरांव, विधायक सह जिलाध्यक्ष झामुमो

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बावरी ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सर्कस का टाइगर बताया
    Next Article मृतक प्रेम पांडेय के परिजनों से मिली दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.