Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2024: मुंबई ने बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया, बुमराह, ईशान, सूर्यकुमार का जलवा
    Headlines खेल

    IPL 2024: मुंबई ने बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया, बुमराह, ईशान, सूर्यकुमार का जलवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IPL 2024: मुंबई ने बेंगलुरू को 7 विकेट से हराया, बुमराह, ईशान, सूर्यकुमार का जलवा
    नई दिल्ली: आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरू ने 20 ओवर में 196 रन बनाए, जवाब में मुंबई इंडियंस ने इस बड़े लक्ष्य को भी छोटा साबित कर दिया. मुंबई ने 27 गेंद पहले ही जीत हासिल कर ली. मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 69 रन ईशान किशन ने बनाए. किशन ने अपनी पारी में 5 छक्के और 7 चौके लगाए. सूर्यकुमार यादव ने भी 19 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली. रोहित शर्मा ने 38 रनों का योगदान दिया. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 6 गेंदों में नाबाद 21 और तिलक वर्मा ने नाबाद 16 रन बनाए.

     

     

    बता दें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 6 में से 5 मैच हार गई है. बेंगलुरू ने चार मैच तो लगातार गंवाए हैं. आरसीबी की टीम अब अंक तालिका में 9वें नंबर पर है. मुंबई की टीम 2 मैच जीतकर अब 7वें स्थान पर पहुंच गई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवर में 196 रन बनाए थे लेकिन टीम के गेंदबाजों ने सब खराब कर दिया. पावरप्ले में ही मुंबई इंडियंस ने 72 रन बना लिए और ईशान किशन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. ईशान किशन ने आरसीबी के हर गेंदबाज को निशाने पर लिया. इस खिलाड़ी ने 34 गेंदों में 69 रन बनाए. ईशान का साथ रोहित ने भी दिया. रोहित शर्मा ने 3 छक्के और 3 चौकों के दम पर 24 गेंदों में 38 रन बनाए.

     

     

     

    सूर्यकुमार यादव ने तो क्रीज पर तूफान ही खड़ा कर दिया. इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा जो इनके आईपीएल करियर की सबसे तेज फिफ्टी है. हार्दिक पंड्या ने भी 3 छक्कों के दम पर नाबाद 21 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से कुल 15 छक्के लगे. आप सोच सकते हैं कि आरसीबी के गेंदबाजों ने कितना खराब प्रदर्शन किया है.

     

     

    आरसीबी के बल्लेबाजों ने भी वानखेड़े में अच्छी बल्लेबाजी की. डुप्लेसी ने 40 गेंदों में 61 रन बनाए. रजत पाटीदार ने 26 गेंदों में 50 रन जोड़े. आखिर में दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली. आरसीबी के बल्लेबाजों ने कुल 11 छक्के लगाए. हालांकि आरसीबी के गेंदबाजों ने एक बार फिर निराश किया नतीजा टीम लगातार चौथा मैच हार गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMirzapur 3: सीरीज में ‘गुड्डू भैया’ का किरदार निभाना चाहती हैं रसिका
    Next Article आम चुनाव के बाद 17 फीसदी तक महंगा हो जाएगा मोबाइल पर बात करना

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.