Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर:तेलुगू समाज के लोग अपने रीति रिवाजों के साथ माता नोकालम्मा की पूजा अर्चना की
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    जमशेदपुर:तेलुगू समाज के लोग अपने रीति रिवाजों के साथ माता नोकालम्मा की पूजा अर्चना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर में आंध्र प्रेदेश की झलक देखने को मिली है । तेलुगू समाज के लोग अपने रीति रिवाजों के साथ माता नोकालम्मा की पूजा अर्चना की है । नव वर्ष के एक दिन पहले यह पूजा की जाती है । आज तेलुगू समाज का नव वर्ष है और इससे पहले तीन दिनों तक वे आंध्र प्रेदश की रीति रिवाजों के साथ माता नोकालम्मा की पूजा करते है ।

     

    इस पूजा में झांकी स्वरूप माता के सात रूप दर्शाये गये , जिसे देखने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । इस पूजा में माता से चेचक बीमारी से दूर रहने की मन्नते मांगी जाती है । इसके साथ साथ घर परिवार सुखी सम्पन्न रहे इसके लिये माता की आराधना की जाती है । तीन दिनों तक चलने वाली इस पूजा में पहले दिन तेलुगू समाज के लोग मंदिर परिसर में इमली पेड़ की पूजा की ।

     

     

    ऐसा मान्यता है कि माता का निवास इसी ईमली पेड़ में है , जिससे भक्तों ने ईमली के पड़ को हल्दी व कुमकुम लगाकर हल्दी पानी व नीम के पत्ते से अभिषेक किया । साथ ही अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की । फिर माता नोकालम्मा की पूजा अर्चना की गयी । इसके बाद दो दिनों तक यज्ञ की पूर्णहुति की गयी । भंडारा का आयोजन किया गया । अंतिम दिन टीन प्लेट आंध्र क्लब से महिलायें सिर पर कलश लेकर बारीडीह पूजा मैदान पहुंची जहां आंध्र प्रदेश की तरह ही विधि विधान के साथ पूजा को संपन्न किया गया ।

     

     

    आपको बता दे कि जमशेदपुर में यह पूजा 1954 से तेलुगू समाज के लोग करते आ रहे है । पूरे विधान विधान से साथ पूजा अर्चना की जाती है । माता के 9 रूप में से एक रूप की पूजा की जाती है । आंध्र प्रदेश की तरह पूजा रीति रिवाज पर पूजा कमेटी के लोग बताते है कि ऐसा इसलिये किया जाता है कि ताकि जमशेदपुर में रहने वाले समाज के लोगों को यह ना लगे कि वे आंध्रा प्रदेश से बाहर है । आंध्र प्रदेश की तरह की उन्हें महसूस है , ऐसा माहौल देने का प्रयास किया जाता है । साथ ही समाज को एक साथ एक जुट रखने का प्रयास भी किया जाता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article9 अप्रैल से नवरात्रि प्रारंभ ,आज से होगी चैती मां की पूजा -अर्चना
    Next Article पीएम मोदी बोले- इंडिया गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है, देश माफ नहीं करेगा

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    June 4, 2026

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    June 4, 2026

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.