Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेसी प्रवक्ता प्रो.गौरव वल्लभ ,जयवीर शेरगिल,शहजाद पूनावाला,रीता बहुगुणा जोशी, अब कह रहे ‘मोदी है तो मुमकिन है
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेसी प्रवक्ता प्रो.गौरव वल्लभ ,जयवीर शेरगिल,शहजाद पूनावाला,रीता बहुगुणा जोशी, अब कह रहे ‘मोदी है तो मुमकिन है

    News DeskBy News DeskApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेसी प्रवक्ता प्रो.गौरव वल्लभ ,जयवीर शेरगिल,शहजाद पूनावाला,रीता बहुगुणा जोशी अब कह रहे ‘मोदी है तो मुमकिन है

     

    भाजपा चुनाव से पहले ही कांग्रेस को झटके पर झटका दे रही है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और पक्ष रखने वाले प्रवक्ताओं को ही तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर ले रहे है।

    आम जनता और मीडिया में कांग्रेस की विचारधारा और हॉट टापिक्स पर उसका दृष्टिकोण रखने वाले प्रवक्ता का एक ही रात में बदल कर भाजपा में शामिल होना चौंकाता है। इलेक्ट्रोनिक व सोशल मीडिया पर गर्मागर्म बहस के इस जमाने में पिछले कुछ समय में भाजपा के प्रहारों पर कांग्रेस का बचाव करने वाले प्रवक्ता ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजपा, पीएम मोदी और आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाने वाले ये प्रवक्ता अचानक ‘मोदी है तो मुमकिन है’ या ‘जय श्रीराम’ बोलने लगते हैं तो आसानी से उनकी पलटबाजी गले नहीं उतरती।

     

    पाला बदलने वालों में ताजा नाम कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता प्रो.गौरव वल्लभ का है जिन्होंने गुरुवार को कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। पिछले कुछ समय में कांग्रेस छोड़ने वाले प्रवक्ताओं की सूची लंबी है। इसमें पांच नाम प्रमुख हैं..

    प्रो.गौरव वल्लभ: उम्र-47 वर्ष, चार्टर्ड अकाउंटेंट और फाइनेंस के प्रोफेसर, भाजपा प्रवक्ताओं से टीवी डिबेट में लोहा लिया, दो बार कांग्रेस से चुनाव भी लड़ा।

    क्या कारण बताया – सनातन और उद्योगपतियों का विरोध नहीं सह सकते।

    जयवीर शेरगिल: उम्र-41 वर्ष, बर्कले विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई, सुप्रीम कोर्ट के वकील, राजनीतिक व कानूनी मामलों के विशेषज्ञ।

    क्या कारण बताया- एक साल तक राहुल गांधी ने नहीं मिल पाए, उनके इर्दगिर्द लोगों ने नहीं दिया सम्मान

    शहजाद पूनावाला: उम्र – 37 वर्ष, कांग्रेस में राहुल गांधी के खिलाफ अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का प्रयास, कांग्रेस प्रवक्ता से सीधे भाजपा प्रवक्ता बने।

    क्या कारण बताया- वंशवाद के खिलाफ बोलने को किया गया मजबूर

    रीता बहुगुणा जोशी: उम्र- 75 वर्ष, कांग्रेस व विपक्ष के दिग्गज हेमवतीनंदन बहुगुणा की बेटी, केंद्र में मंत्री और कांग्रेस की तेजतर्रार प्रवक्ता रही।

    क्या कारण बताया- सोनिया गांधी ने खुली छूट दी, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व बंधन

    प्रियंका चतुर्वेदी: उम्र – 46 वर्ष, मैनेजमेंट की पढ़ाई की और एनजीओ से जुड़ी। कांग्रेस की सौम्य एवं तर्कशील प्रवक्ता रहीं, बाद में कांग्रेसजनों पर ही अभद्रता के आरोप के बाद 2019 में कांग्रेस छोड़ उस समय भाजपा की सहयोगी शिवसेना में शामिल।

    क्या कारण बताया- आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभगवानपुर पीपड़ा पीडब्लू डी पथ पर दहिया गांव में आर के होंडा के नजदीक विशाल काय पीपल का पेड़ हुआ धराशाही ।
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.