Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » BIHAR :जमुई में नरेंद्र मोदी के सवालों पर लालू का जवाब ‘झूठ का अंबार, झूठ का दरबार.. मोदी सरकार’
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    BIHAR :जमुई में नरेंद्र मोदी के सवालों पर लालू का जवाब ‘झूठ का अंबार, झूठ का दरबार.. मोदी सरकार’

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ‘झूठ का अंबार, झूठ का दरबार.. मोदी सरकार’ जमुई में नरेंद्र मोदी के सवालों पर लालू का जवाब
    पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जमुई की चुनावी सभा में लालू राबड़ी शासन काल पर उठाए गए सवालों का लालू प्रसाद ने आज जवाब दिया है. उन्होंने कविता के माध्यम से हमला बोलते हुए कहा है कि मोदी सरकार झूठ के सहारे खड़ी है. चारों तरफ झूठ का आवरण मोदी ने फैला रखा है. जनता इस झूठ को पहचान चुकी है और इस चुनाव में इसका जवाब देगी.

     

    लालू यादव का पीएम पर कविता अटैक

    लालू प्रसाद यादव ने कविता के माध्यम से पीएम पर निशाना साधा है. लालू प्रसाद यादव ने अपनी कविता के जरिए किस तरीके से केंद्र की सरकार लोगों के साथ झूठे वादे कर रही है, इसका जिक्र किया है. चुनावी सभा की शुरुआत होते ही जुबानी जंग भी तेज हो गई है. अब देखना होगा कि भाजपा लालू यादव के इस पोस्ट का किस तरह से जवाब देती है.

     

    लालू यादव की पीएम मोदी पर आरोपों भरी कविता

    झूठ का अंबार- मोदी सरकार
    झूठ का दरबार- मोदी सरकार
    झूठ का भंडार- मोदी सरकार
    झूठ का व्यापार- मोदी सरकार
    झूठ की बयार, मोदी सरकार
    झूठ की बहार, मोदी सरकार
    झूठ की कतार, मोदी सरकार
    झूठ शानदार- मोदी सरकार
    झूठ जानदार- मोदी सरकार
    झूठ जोरदार- मोदी सरकार
    झूठ लगातार- मोदी सरकार
    झूठ वजनदार- मोदीसरकार
    झूठ बारम्बार- मोदी सरकार
    झूठ से सरोबार- मोदी सरकार
    झूठ का कारोबार- मोदी सरकार

     

    पीएम मोदी के सवालों पर लालू का जवाब

    कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए थे. रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालू राबड़ी शासन काल पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने रैली के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया था कि 90 के दशक में बिहार में किस तरीके की अराजकता थी. बिहार में एनडीए के शासन के बाद किस तरीके से विकास कार्य हुए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआप सांसद संजय सिंह बोले- केजरीवाल के खिलाफ हुई साजिश, भाजपा ने किया शराब घोटाला
    Next Article दिल्ली:चुनाव आयोग ने मंत्री आतिशी को भेजा नोटिस ,8 अप्रैल तक मांगा जवाब 

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.