Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री ने 1 हजार 141 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के बीच लोन का वितरण किया
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    मुख्यमंत्री ने 1 हजार 141 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के बीच लोन का वितरण किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 4, 2019Updated:October 4, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मैंने भी लोन लेकर “जनता इलेट्रिकल” दुकान शुरू की थी…ईमानदारी से दुकान चलाया… लोन चुकाया। आप भी व्यापार करें.. ईमानदारी से लोन चुकाएं…– रघुवर दास*

    *★पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी को व्यापार के लिए लोन*

    *★मुख्यमंत्री ने 1 हजार 141 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के बीच लोन का वितरण किया*

    *★अनुसूचित जाति के 497, अनुसूचित जनजाति के 228, पिछड़े वर्ग के 183, अल्पसंख्यक वर्ग के 227 व दिव्यांग सहित अन्य लाभुकों के बीच हुआ लोन व परिसंपत्तियों का वितरण*
    ======================
    *● 14 साल में 4 हजार लोगों को मिला लोन, साढ़े 4 वर्ष में ढाई हजार लोगों को लोन*

    *●19 साल में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को वर्तमान सरकार से लोन*

    *●जितना संघर्ष करेंगे, उतना ही मजबूत बनेंगे*

    *—रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखण्ड*
    ====================
    *रिम्स ऑडिटोरियम/रांची।*

    बात पुरानी है, लेकिन प्रासंगिक। मैंने भी एक बार स्वरोजगार और परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए बैंक से 5 लाख का लोन लिया था। ऋण लेकर मैंने “जनता इलेट्रिकल” नामक दुकान का संचालन शुरू किया। उस समय कोलकाता से बल्ब लाकर बेचा करता था। ऋण लेकर ईमानदारी से कार्य किया और बैंक का ऋण भी चुकाया। आप भी ईमानदारी से कार्य करें और ऋण भी जरूर चुकाएं। ऐसा करने से आपको और भी बड़ा ऋण मिलेगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने रिम्स आडिटोरियम में एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और दिव्यांग जनों के बीच ऋण एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में कही। श्री दास ने कहा आप सभी सत्य की राह पर चलें। यह आपको सुकून देगा। जितना संघर्ष आप करेंगे। उतना मजबूत आपका व्यक्तित्व होगा।

    *मुझे पुरानी जिंदगी याद थी, इसलिए किया बजट का प्रावधान*

    मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग वित्त निगम के लिए अलग से बजट का प्रवधान किया ताकि, सभी को रोजगार व स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा सके। यही वजह है आज आपके सभी को लोन मिल रहा है। मुझे मेरे पुराने दिन याद थे। लोन लेने का अनुभव मुझे है कि किस प्रकार बैंक से लोन लेने में परेशानी होती है। 19 साल में पहली बार अल्पसंख्यक समुदाय को कल्याण विभाग के माध्यम से वर्तमान सरकार ऋन उपलब्ध करा रही है। 2014 से पूर्व 14 वर्ष में इस श्रेणी में सिर्फ 4 हजार लोगों को लोन उपलब्ध कराया गया। वर्तमान सरकार साढ़े 4 वर्ष में इस श्रेणी में ढाई हजार लोगों को लोन प्रदान कर रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध करा रही है।

    *25 प्रतिशत अनुदान पर देंगे वाहन, ग्रामीण क्षेत्र में करें परिचालन*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की असुविधा देख पीड़ा होतो है। आप को सरकार 25 प्रतिशत अनुदान पर व्यवसायिक वाहन उपलब्ध कराएगी। बैंक से ऋण निर्गत कराना सरकार का काम आप आगे आएं सरकार आपके साथ है। ग्रामीणों को यह सुविधा नहीं होने से परेशानी होती है। साथ ही ऋण लेने वाले सभी लोगों से अनुरोध करूँगा की आप श्रम शक्ति अभियान से जुड़कर अपना निबंधन अवश्य करा लें। यह योजना आपके भविष्य में सहायक होगा।

    इस अवसर पर *अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग कमाल खान, अध्यक्ष राज्य अनुसूचित आयोग श्री शिवधारी राम, सचिव कल्याण विभाग श्रीमती हिमानी पांडे, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री शिशिर कुमार सिन्हा, विशेष सचिव कल्याण श्री सुबोध कुमार सोरेन, अपर सचिव कल्याण विभाग निसार अहमद समेत अन्य उपस्थित थे*।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेरी लोकप्रियता को देखकर प्रदेश कमेटी बौखला गई:मुफ्ति सईद
    Next Article नया झारखंड नया भारत बनाना लक्ष्य:सीएम रघुवर

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.