Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गाँधी मैदान से निकलने वाले हिन्दू नववर्ष यात्रा के पूर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा ध्वज पूजन संपन्न, बड़ी संख्या में शामिल हुए हिंदूवादी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गाँधी मैदान से निकलने वाले हिन्दू नववर्ष यात्रा के पूर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा ध्वज पूजन संपन्न, बड़ी संख्या में शामिल हुए हिंदूवादी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गाँधी मैदान से निकलने वाले हिन्दू नववर्ष यात्रा के पूर्व हिंदू उत्सव समिति द्वारा ध्वज पूजन संपन्न, बड़ी संख्या में शामिल हुए हिंदूवादी

    आज दिनांक 2 अप्रैल संध्या 4:00 बजे हिंदू उत्सव समिति द्वारा दिनाँक 8 अप्रैल को निकलने वाले नववर्ष यात्रा के निमित्त मानगो गांधी मैदान,बड़ा हनुमान मंदिर में भव्य रूप से ध्वज पूजन का कार्यक्रम सनातन विधि विधान के साथ सम्पन्न हुआ

    *आयोजन में अतिथि के रूप में शामिल हुए पारडीह काली मंदिर के महंत श्री विद्यानंद सरस्वती व पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय सहित शहर के अन्य गणमान्य*ध्वज पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पारडीह काली मंदिर के महंत व जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विद्यानंद सरस्वती जी,जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय जी, श्री मेघानन्द सरस्वती विशेष रूप से उपस्थित रहे साथ ही पूजा में मस्तान सिंह,धर्मेंद्र सोनकर ,शंकर रेड्डी,आरएसएस के संजय सिन्हा ,गोपाल यादव,सरवन पासवान,अभय सिंह परमार,बाला प्रसाद,अमित दुबे,चंदन चतुर्वेदी,राजीव सिंह बबलू,अमित शर्मा,पप्पू सिंह,सौरभ मुखर्जी,धीरज सिंह,शक्ति प्रामाणिक ,संजीत शर्मा,अक्षय कौड़ा,सोनू ठाकुर,बलवंत सिंह,चौहान,अमन ठाकुर,अमृतेश त्रिपाठी,भक्तरंजन महतो,अभिनंदन सिंह,मृत्युंजय सिंह,चंदन झा,अनिशा सिन्हा,कविता देवी,अनिता शर्मा सहित जमशेदपुर शहर के प्रत्येक क्षेत्र के ऊर्जावान युवा एवं प्रबुद्ध जनों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर आगामी हिन्दू नववर्ष यात्रा को ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया साथ ही साथ इस शोभा यात्रा को विशिष्ट बनाने हेतु जमशेदपुर के प्रत्येक क्षेत्र के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी प्रयास हो ऐसा कार्य करने की बात कही गई।

    *गांधी मैदान से सुभाष मैदान तक जाएगी विशाल शोभा यात्रा, हिंदू उत्सव समिति का अच्छा प्रयास: सरयू राय
    ध्वज पूजन के उपलक्ष पर उपस्थित हिंदू समाज को संबोधित करते हुए श्री सरयू राय जी ने कहा कि इस बार की यात्रा गांधी मैदान मानगो से लेकर सुभाष मैदान साकची तक का जो रुट तय हुआ है ये अच्छा प्रयास है सभी कोई शांति सौहार्द को ध्यान में रखते हुए यात्रा निकालें एवं यह यात्रा अपने आप में एक अनोखी और अनदेखी शोभायात्रा है जो प्रत्येक वर्ष अलग अलग स्थान से हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा निकाला जाता है जिसकी भव्यता वर्षों तक जमशेदपुर वासी भूल न पाएंगे । इस शोभा यात्रा का केंद्र इस वर्ष मानगो होने के कारण युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है

    *सनातन संस्कार और विचार को संरक्षित और संवर्धित करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य: महंत विद्यानंद सरस्वती
    ध्वज पूजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में विराट हिंदू समाज के प्रत्येक सदस्य को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है l अपने संस्कार और वैचारिक विरासत को संरक्षित और संवर्धित कर सनातन संस्कृति की सुरक्षा हमें से प्रत्येक का कर्तव्य है।

    ध्वज पूजन के सफलता में में हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश,सुखदेव व अभिमन्यु का विशेष रूप से योगदान रहा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत निर्वाचन आयोग की पहल, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बनाया Saksham- ECI एप
    Next Article जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के संरक्षक सरयू राय ने एक बार फिर से बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.