Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुलिस ने फर्जी जमानतदार बनकर जेल में बंद अपराधियों को छुड़ाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार,54 आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पुलिस ने फर्जी जमानतदार बनकर जेल में बंद अपराधियों को छुड़ाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार,54 आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 2, 2024Updated:April 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर पुलिस ने फर्जी जमानतदार बनाकर जेल में बंद अपराधियों को छुड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए जालसाजों का नाम अरविंद प्रसाद सिंह और नवीन कुमार राय बताया जा रहा है. पुलिस ने इनके पास से 54 आधार कार्ड, 17 वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड, 25 सेट आधार कार्ड एवं वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर एवं वाहन का पॉलिसी पेपर का छाया प्रति, 57 पीस ₹20 ₹5 और ₹2 के स्टांप पेपर, अलग- अलग व्यक्तियों का पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ 30 पीस, दो पीस छोटा स्टेपलर और तीन मोबाइल बरामद किया है.

     

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि लगातार उन्हें सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग फर्जी आधार कार्ड एवं वाहनों का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र बनाकर फर्जी व्यक्ति बनाकर जेल में बंद अपराधियों को जमानत लेने के लिए जमानदर बन रहे हैं. इस संबंध में सिविल कोर्ट सुरक्षा में लगाए गए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को कोर्ट परिसर में आने- जाने वाले व्यक्तियों का सघन जांचकरने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया था.

     

     

    इसी क्रम में सोमवार को सिविल कोर्ट गेट नंबर 3 पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया. दोनों व्यक्तियों का जांच किया गया. जिनके पास से एक ही आधार कार्ड नंबर, नाम एवं पता के कई आधार कार्ड जिसमें अलग- अलग व्यक्तियों का फोटो है. इसके अलावा अप दोनों व्यक्तियों के पास से कई वाहनों के रजिस्ट्रेशन कार्ड का मूल प्रति, छाया प्रति, स्टांप टिकट, अलग- अलग व्यक्तियों का 30 पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि बरामद किया गया.

     

     

    पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि पैसा लेकर अपराधियों के जमानत के लिए फर्जी बेलर बनते हैं और एक ही आधार नंबर एवं नाम के आधार कार्ड में अलग-अलग व्यक्तियों का फोटो लगाकर दूसरे व्यक्तियों को भी फर्जी बेलर बनाते हैं. जिन्हें पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनसभा के दौरान बोले PM मोदी- उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आकर खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं
    Next Article कदमा में छापेमारी के दौरान गांजा बेचने वाला एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल, डिजिटल तराजू समेत गांजा जब्त

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.