Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न

    Nijam KhanBy Nijam KhanApril 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई विधानसभा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक हुई सम्पन्न, बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने पर बनी रणनीति, तीसरी बार विद्युत महतो को सांसद बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प।

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा 370 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है। देश में 370 सीटें जीतने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य के साथ जमशेदपुर सहित प्रदेश की 14 सीटों को बड़े अंतर से जीतने पर भाजपा का विशेष फोकस है। इसके लिए भाजपा ने अलग-अलग स्तर पर तैयारी और बैठक का दौर प्रारंभ कर दिया है। इसी क्रम में, सोमवार को जमशेदपुर लोकसभा सीट पर विद्युत वरण महतो के तीसरी बार सांसद बनाने को लेकर चुनावी रणनीति तय की गई। जुगसलाई विधानसभा में एक दिन-एक विधानसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत आयोजित संगठनात्मक बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ पार्टी के अभियानों की प्रगति की समीक्षा कर विजयी रणनीति बनाई गई। इस दौरान जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जुगसलाई विधानसभा प्रभारी हलदर नारायण शाह, संयोजक मुचिराम बाउरी, सह संयोजक जितेंद्र राय, संदीप मिश्रा समेत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्षगण, आठों मंडलों के अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल मोर्चा अध्यक्ष, भवन प्रभारी, सह प्रभारी समेत बूथों के अध्यक्षगण मुख्यरूप से शामिल हुए। बैठक में बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में बढ़ाने, बूथों पर निरंतर बैठक आयोजित करने, संपर्क अभियान तेज कर लाभार्थियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश पहुंचाने जैसे संगठनात्मक कार्यों पर विस्तारपूर्वक चर्चा कर रुपरेखा बनाई गई। वहीं, बूथ अध्यक्षों से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में पड़े वोट से 370 अधिक वोट लाने का लक्ष्य दिया गया। बैठक के दौरान विधानसभा प्रभारी हलधर नारायण साह ने अध्यक्षीय भाषण, संयोजक मोचीराम बाउरी ने स्वागत भाषण एवं सह संयोजक जितेंद्र राय ने मंच संचालन एवं सह संयोजक संदीप मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    जमशेदपुर लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद ने कहा कि सभी जीते हुए बूथों पर 10 प्रतिशत मतदान पार्टी के पक्ष में बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करना होगा। मोदी सरकार की लोककल्याणारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क व संवाद करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई मतदाता किसी कारण से अब तक भाजपा से नहीं जुड़ पाया है तो उसे जोड़ने के लिए काम करना होगा। हमारा फोकस फर्स्ट टाइम वोटर्स पर भी रहना चाहिए। हमें यह प्रयास रहना चाहिए कि एक भी फर्स्ट टाइम वोटर हमारी पहुँच से दूर ना रहे।

    सांसद सह जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने लोकसभा चुनाव में 370 सीटों पर भाजपा की जीत का लक्ष्य निर्धारित किया है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कार्यों एवं योजनाओं को जनता के बीच ले जाना है। इसके साथ ही, झारखंड की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की विफलताओं और वादाखिलाफी के साथ विकास विरोधी मानसिकता को को जनता के उजागर करना है। जमशेदपुर की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 400 पार के संकल्प को पूर्ण करेंगे।

    बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रदीप महतो, अनिल मोदी, प्रदीप बेसरा, कुसुम पूर्ती, बिमल जालान, हेमेंद्र जैन हन्नु, त्रिदेव चट्टराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत बूथों के अध्यक्षगण एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस के बैंक खाते फ्रिज होने के आरोप और प्रदर्शन पर भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- कांग्रेस जब अपने किए अपराधों पर फंसती है तब लोकतंत्र को याद करती है
    Next Article पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय में धरना प्रदर्शन

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 19, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 19, 2025

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    शस्त्र और शास्त्र की लड़ाई

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस को परहेज क्यों ?

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.