Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक आहूत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक आहूत

    Nijam KhanBy Nijam KhanMarch 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त आज सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा अनंत कुमार की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक आहूत

    आज दिनांक 27.03.2024 को लोकसभा चुनाव 2024 के निमित्त सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार की अध्यक्षता में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बीएलओ पर्यवेक्षक के साथ आदर्श आचार संहिता के प्रभावी अनुपालन, मतदाता सूची, पोस्टल बैलेट, मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, होम टू रोल वेरिफिकेशन, वलनेरेबल मैपिंग सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बिंदुवार चर्चा करते हुए सभी संबंधितों को उनके भूमिका से अवगत कराते अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने मतदाता जागरूकता हेतु वोटर अवेयरनेस फोरम के माध्यम से शहरी मतदाताओं एवं बीएजी के माध्यम से बूथवर मतदान करने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने द्वारा चुनाव के दौरान बूथ से दूरी, रूट मैपिंग, फोर्स के आवागमन, आवासन व अन्य सुविधाओं को लेकर संबंधित को उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मतदान प्रक्रिया समाप्ति तक के लिए धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हो, इसके लिए संबंधित अधिकारी को उचित दिशा निर्देश दिया। उन्होंने शहरी क्षेत्र समेत ऐसे मतदान केंद्र जहां पूर्व के निर्वाचन मे मतदान प्रतिशत कम रहा है वैसे क्षेत्रो मे जागरूकता उदेश्य से मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु लोगों को विभिन्न माध्यम से प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त पर्सन विद डिसेबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) तथा 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को चिन्हित कर उन्हें सूचीबद्ध करने, उनसे व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें पोस्टल बैलट से घर से मतदान करने के बारे में जानकारी प्रदान करने एवं मतदान करने के लिए प्रेरित करने का भी निर्देश दिया। वहीं लोकसभा आम चुनाव को लेकर वलनेरेबल मैपिंग, मतदान केंद्रों में न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं शौचालय, बिजली, पेयजल, रैंप आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने सहित अन्य बिंदुओं पर संबंधित को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    उन्होंने सभी संबंधित से जिला अंतर्गत लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सशक्त लोकतंत्र के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इस मौके पर* सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ सुपरवाइजर के अलावा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय के निर्देश पर जिला अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित किए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम
    Next Article झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अभिजीत राज की अध्यक्षता में रांची कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ

    Related Posts

    बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    May 17, 2025

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    May 17, 2025

    उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

    May 17, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डे पहुंचा, नवादा में होगा अंतिम संस्कार

    नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर की बाधा पर की, लेकिन दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे

    उच्चतम न्यायालय ने अवकाशकालीन पीठों के संबंध में अधिसूचना जारी की

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी पर विजय शाह के बयान से सवालों के घेरे में राजनीतिक संस्कृति

    गणि राजेन्द्र विजयजी के 51वें जन्म दिवस: 19 मई 2025 गणि राजेन्द्र विजयः दांडी पकडे़ गुजरात के उभरते हुए ‘गांधी’ -ललित गर्ग –

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ टीम ने यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

    गीता थिएटर एवं रॉबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान स्पेशल समर कैंप का दूसरे चैप्टर का हुआ समापन

    अखिल भारतीय पुर्व सैनिक के सक्रिय कार्यकर्ता की पत्नी के गले से सोने का चेन छीनकर भागे बदमाश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.