Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ बुलेट रानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मंदा पहुँची जमशेदपुर, कहा- 400 पार कर सत्ता में आएगी मोदी सरकार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ बुलेट रानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मंदा पहुँची जमशेदपुर, कहा- 400 पार कर सत्ता में आएगी मोदी सरकार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ बुलेट रानी के नाम से मशहूर राजलक्ष्मी मंदा पहुँची जमशेदपुर, कहा- 400 पार कर सत्ता में आएगी मोदी सरकार, भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने बुलेट रानी का किया जोरदार स्वागत, बाइक रैली निकालकर गंतव्य के लिए किया रवाना।

    जमशेदपुर। “कहो दिल से- नरेंद्र मोदी फिर से” और वोट फॉर मोदी के नारों के साथ बुलेट पर सवार होकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ तमिलनाडु के मदुरई से 21 हजार किलोमीटर की यात्रा पर निकली राजलक्ष्मी मंदा के लौहनगरी जमशेदपुर आगमन पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बुधवार को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सोनारी एयरपोर्ट के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मंडलों के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजलक्ष्मी मंदा के इस साहसिक अभियान की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान उत्साहित युवा कार्यकर्ताओं ने राजलक्ष्मी मंदा के साथ बाइक रैली निकालकर आदित्यपुर पुल तक नारेबाजी करते हुए गंतव्य के लिए रवाना किया। ज्ञात हो कि राजलक्षमी मंदा 9.5 टन की ट्रक को खींचकर पहली महिला बनने का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। राजलक्ष्मी मंदा अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़ राज्य की यात्रा बुलेट से पूरा करने के बाद झारखंड पहुंची है। जमशेदपुर के पश्चात उनकी ‘संकल्प यात्रा’ चाईबासा के रास्ते खुंटी के लिए प्रस्थान करेगी।

    पत्रकारों से बातचीत में राजलक्ष्मी मंदा ने बताया कि भारत के प्रत्येक नागरिक का अधिकार व कर्तव्य है कि वह देश के सर्वांगीण विकास व अपने आने वाले पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए सर्वश्रेष्ठ नेता चुनें। उन्होंने कहा कि वे किसी भी पार्टी की सदस्य नही हैं लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों व सिद्धान्तों से प्रेरित होकर उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन करने के लिए जनजागरण मुहिम वाली ‘संकल्प यात्रा’ को बुलेट से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत और मजबूत राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देश की जनता अपना पूरा समर्थन और आशीर्वाद प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि मदुरई से जब यात्रा शुरू हुई, तो उन्हें उम्मीद थी कि उनके इस अभियान को सभी का साथ मिलेगा। आज पूरा देश उनके साथ है। इस बार मोदी सरकार 400 पार कर सत्ता में आएगी। अपने यात्रा के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की 21 हजार किलोमीटर की यह यात्रा तमिलनाडु से प्रारंभ हुई है जो 18 अप्रैल को दिल्ली में समाप्त होगी।

    इस दौरान मुख्य रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, शशि यादव, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, राकेश चौबे, राहुल तिवारी, कंचन दत्ता, राहुल कुमार, राकेश कुमार, अमरेंद्र कुमार, उज्वल कुमार, दीपक नाग, भूपेंद्र कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली विभाग की लापरवाही से बिजली मिस्त्री संजय घायल, टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है इलाज
    Next Article दिल्ली में बीजेपी के पक्ष में बह रही आँधी, नरेंद्र मोदी के प्रति अपार श्रद्धा और स्नेह – काले

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.