Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद गया जिला एआम आदमी पार्टी ने गांधी मैदान में प्रदर्शन कर जतायाआक्रोष जताया।
    बिहार राजनीति

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद गया जिला एआम आदमी पार्टी ने गांधी मैदान में प्रदर्शन कर जतायाआक्रोष जताया।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMarch 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गया:बीती रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद गया जिला एआम आदमी पार्टी ने गांधी मैदान में प्रदर्शन कर अपना आक्रोष जताया। हालांकि इस मौके पर प्रदर्शनकारियों की संख्या गिनती भर ही थी। प्रदर्शनकारियों ने एनडीए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस मौके प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लोकतंत्र के आवाज दबाई जा रही है। एनडीए के खिलाफ बोलने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। यह स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए कहीं से उचित नहीं है। आम आदमी पार्टी के गया जिला प्रभारी कृष्ण यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में हार के डर से अरविंद केजरीवाल को ईडी के सहारे गिरफ्तार करवाया है। उनकी गिरफ्तारी ईडी ने की है और ईडी भाजपा सरकार का तोता है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पीएमएलए एक्ट के तहत की गई है। पीएमएलए एक्ट आतंकवादियों पर लागू होता है न कि अरविंद केजरीवाल पर। पीएमएलए का इस्तमाल केंद्र सरकार ने अरविंद केजरीवाल पर किया है। अरविंद केजरीवाल कोई आतंकवादी नहीं है। उनकी गिरफ्तारी गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल इंडिया गठबंधन को लीड कर रहे थे और वह जहां-जहां जा रहे थे वहां-वहां एनडीए के लिए खतरा उत्पन्न हो रहे थे। इस वजह से नरेंद्र मोदी ने डर कर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कराई है। अरविंद केजरीवाल बीते कुछ दिनों से इलेक्ट्रोल बंद घोटाला का खुलासा कर रहे थे। यह भी एक बड़ी वजह है जिसके कारण अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी इस गिरफ्तारी के विरोध में हर संभव संघर्ष करेगी। न्याय के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन भी करेगी। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास अपनी आवाज़ बुलंद की और महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा में भाजपा को झटका: बीजेडी से गठबंधन की कोशिशें नाकाम, बीजेपी ने किया अकेले चुनाव लडऩे का ऐलान
    Next Article आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से कुछ दिन पहले साजिश के तहत मुख्य विपक्षी दल अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल संगठन युवा कांग्रेस एनएसयूआई के सभी बैंक अकाउंट को फ्रिज कर दिया गया….

    Related Posts

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.