Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर से सहरसा के लिए होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन पर मिथिलावासियों ने किया सांसद विद्युत महतो का अभिनंदन, मिथिला क्षेत्र के लिए दूसरी ट्रेन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, जयनगर के लिए सीधी ट्रेन और सहरसा तक के ट्रेन को नियमित करने का किया आग्रह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टाटानगर से सहरसा के लिए होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन पर मिथिलावासियों ने किया सांसद विद्युत महतो का अभिनंदन, मिथिला क्षेत्र के लिए दूसरी ट्रेन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, जयनगर के लिए सीधी ट्रेन और सहरसा तक के ट्रेन को नियमित करने का किया आग्रह

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर से सहरसा के लिए होली स्पेशल ट्रेन के परिचालन पर मिथिलावासियों ने किया सांसद विद्युत महतो का अभिनंदन, मिथिला क्षेत्र के लिए दूसरी ट्रेन को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, जयनगर के लिए सीधी ट्रेन और सहरसा तक के ट्रेन को नियमित करने का किया आग्रह।

    जमशेदपुर। रेलवे ने होली में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए टाटानगर से बिहार के सहरसा जंक्शन तक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले पर एक ओर जहां मिथिलावासी हर्षित हैं। तो वहीं, मिथिला क्षेत्र के लिए टाटानगर से दूसरी ट्रेन सेवा प्रारंभ होने पर मंगलवार को मिथिलावासियों ने सांसद विद्युत वरण महतो का अभिनंदन किया। इस दौरान दर्जनों मिथिलावासियों ने सांसद विद्युत महतो को पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार जताया। इस दौरान सभी लोगों ने ट्रेन परिचालन के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पीएम नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि मिथिला के लिए दूसरी रेल सेवा प्रारंभ होने से जयनगर के लिए सीधी रेल सेवा की उम्मीद गहरी हुई है। इस दौरान मिथिलावासियों ने सहरसा तक के ट्रेन को नियमित करने और दशकों पुरानी मांग जयनगर तक के लिए ट्रेन को प्रारंभ करने का आग्रह किया। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि टाटानगर से जयनगर के लिए ट्रेन को प्रारंभ करने की दिशा में रेलवे विभाग को अवगत कराया गया है। उन्होंने इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल होने का आश्वासन दिया।

    ज्ञात हो कि गाड़ी संख्या 08853 दिनांक 18 मार्च से 05 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन से रात्रि 7:20 बजे प्रस्थान करेगी एवं बोकारो, धनबाद, जसीडीह, किउल, न्यू बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया के रास्ते अगले दिन 11:20 बजे सहरसा स्टेशन पहुंचेगी।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, रंजीत मिश्रा, राजेश रंजन, त्रिलोक मिश्रा, अशोक झा प्रेमी, नीलेश झा, अशोक मिश्रा, पंकज मिश्रा, लक्ष्मण झा, बिनोद खां, राकेश झा, अरुण मिश्रा, अशोक मिश्रा, बबुआ सिंह, प्रेम झा, बिनानंद सिरका, तन्मय झा समेत अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमाँ ने सिदगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी
    Next Article लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निर्वाचन के निमित्त अभ्यर्थियों के द्वारा किए जाने वाले प्रचार प्रसार के मद्देनजर विभिन्न साधनों की अनुमति हेतु पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए जिला स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

    Related Posts

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    July 1, 2026

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    July 1, 2026

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    July 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    राष्ट्र संवाद का असर: स्वर्ण रेखा बराज में अवैध उत्खनन पर ठेकेदार पर गिरी गाज, काम बंद, एफआईआर की तैयारी

    मुखिया अनीता मुर्मू ने ब्लीचिंग पाउडर के लिए ग्राम विकास केंद्र को लिखा पत्र

    अवैध खनन की खदान बनी मौत का काल, 5 वर्षीय मासूम की डूबकर मौत भूयाडीह के ग्रामीणों ने मामले को दबाने का आरोप

    छोटा तालसा में पहली बार रक्त दान शिविर का आयोजन, शिविर में कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

    मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में 100 मच्छरदानियों का वितरण, विधायक संजीव सरदार ने लोगों को किया जागरूक

    मुक्तेश्वर धाम हरिणा में बनेंगे कॉटेज, स्विमिंग पूल और चिल्ड्रेन पार्क; विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    सफाईकर्मियों को मिले सरकार द्वारा तय वेतन, व्यवस्था में हो सुधार: सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.