Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारी तू नारायणी है –रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नारी तू नारायणी है –रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारी तू नारायणी है –रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    रंभा कॉलेज आफ एजुकेशन में आज वुमेन सेल के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
    कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

    कॉलेज के चेयरमैन रामबचन जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करके हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।

    तत्पश्चात अपने स्वागत भाषण में प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने कहा कि हमें महिलाओं को सपोर्ट करके उनमें निवेश करना है ताकि समाज की प्रगति होती रहे। हर क्षेत्र में महिलाओं की शक्ति और सामर्थ्य का समर्थन करना जरूरी है।असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ दिनेश कुमार यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि समाज से लिंगभेद की सोच को हटाना बहुत आवश्यक है ।
    विद्यार्थियों ने गीत – नृत्य , कविताओं और स्पीच के माध्यम से सृष्टि में महिलाओं के स्थान और उनके महत्व से सभी को परिचित कराया।
    कार्यक्रम का संचालन किया शिवचरण भगत और नयन दास ने।
    धन्यवाद ज्ञापन अर्पित किया छात्र गोपाल दास ने।
    आज के इस महत्वपूर्ण दिवस पर प्रकृति माता के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों ने काॅलेज परिसर में आम , अशोक , केला , पीपल इत्यादि पौधे का रोपण भी किया।
    इस अवसर पर विगत दिनों जल संरक्षण विषय पर हुए चित्रांकन प्रतियोगिता और हिंदी महोत्सव के प्रतिभागियों को पेन और पेन स्टैंड देकर पुरस्कृत किया गया।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने में अमृता मंडल , स्नेहा विश्वकर्मा,रीता तंतुबाई , प्रियंका,गोपाल दास, विकास भकत,लालटू मंडल, दोसमा दिग्गी, तानिया मित, सलोनी देवगम और निर्मला ज्योति पूर्ति ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन में सभी व्याख्यातागणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह कार्यक्रम लेक्चरर रश्मि लुगून के निर्देशन में रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के वुमेन सेल के अंतर्गत आयोजित किया गया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने निर्माणाधीन कांटाटोली फ्लाईओवर, रांची को लेकर जुडको के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक
    Next Article मोदी सरकार इसी प्रकार महंगाई और बेरोजगारी बढाते रहेगी तो लोग कैसे जिंदा रहेंगे – आनन्द बिहारी दुबे

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.