Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया , 12681पेंडिंग केस का हुआ निष्पादन और 44,59,53,718 रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया , 12681पेंडिंग केस का हुआ निष्पादन और 44,59,53,718 रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 9, 2024Updated:March 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया , 12681पेंडिंग केस का हुआ निष्पादन और 44,59,53,718 रूपये की राजस्व प्राप्ति हुई।
    जमशेदपुर । व्यवहार न्यायालय जमशेदपुर के लोक अदालत हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 12681 पेंडिंग केसों का निष्पादन हुआ . वहीं इस नेशनल लोक अदालत में 44 करोड़, 59 लाख 53 हजार, सात सौ अठारह रूपये की राजस्व प्राप्ति भी हुई . राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन वहां मौजूद अतिथियों द्वारा विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया . इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, विशिष्ठ अतिथियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेश लाल, स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल, जिला बार संघ एडहॉक कमेटी के मेम्बर सह वरीय अधिवक्ता जय प्रकाश जी तथा डालसा के सचिव नितीश निलेश सांगा समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे . मौके पर प्रधान जिला जज अनिल कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय मे लोक अदालत का बहुत बड़ा महत्व है. लोक अदालत के माध्यम से आप पैसा और समय दोनों बचा सकते हैं । साथ ही यहां मामले का त्वरित समाधान भी होता है . वहीं स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने कहा कि लोक अदालत में समझौता द्वारा मामले का निष्पादन किया जाता है . लोक अदालत खासकर गरीबों के लिए न्याय पाने का एक बेहतर मंच हैं . उन्होंने कहा कि नालसा, झालसा और डालसा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने में काफी मददगार साबित हुई है. नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामले का समाधान के लिए व्यवहार न्यायालय में कुल 14 बेंचो का गठन किया गया था. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नीतीश निलेश सांगा ने बताया कि सुलह योग्य सभी प्रकृति के मामलों का नेशनल लोक अदालत में निपटारा किया गया. जिसमें मुख्य रूप से वन अधिनियम, बिजली अधिनियम, मापतौल अधिनियम, उत्पाद अधिनियम, बैंक ऋण, चेक बाउंस, श्रम अधिनियम, न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, मोटरयान दुर्घटना मुआवजा, भूमि अधिग्रहण से संबंधित वाद, खान अधिनियम, पारिवारिक वाद, सुलह योग्य आपराधिक और दीवानी मामले आदि के केस शामिल है. नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने में न्यायालय कर्मी सहित पैनल लॉयर्स एवं पीएलवी की सार्थक भूमिका रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था रामचंद्र दुबे स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान प्रेम कुंज हरहरगुड्डू में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ
    Next Article श्री श्री 1008 बासुकीनाथ का 15 वार्षिकोत्सव दिनांक 11 मार्च को बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर के प्रांगण में मनाया जा रहा है

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.