Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जोश हेजलवुड की तूफानी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड 162 रन पर सिमटी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    जोश हेजलवुड की तूफानी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड 162 रन पर सिमटी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जोश हेजलवुड की तूफानी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड 162 रन पर सिमटी
    न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने धमाल मचा दिया। क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में कंगारू टीम के जोश हेजलवुड ने अपना पंजा खोलते हुए न्यूजीलैंड की हालत खराब कर दी। हेजलवुड ने 13.2 ओवर में सिर्फ 31 रन देकर न्यूजीलैंड की आधी टीम को अकेले समेट दिया। उनकी इस दमदार गेंदबाजी के बदौलत ही मेजबान न्यूजीलैंड अपनी पहली पारी में सिर्फ 162 रन के स्कोर पर सिमट गई।

     

     

    हेजलवुड ने अपने पहले ही स्पेल में न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। हेजलवुड ने पारी में टॉम लाथ (38), केन विलियमसन (17), रचिन रविंद्र (4), डेरेल मिचेल (4) और मैट हेनरी को अपना शिकार बनाया। हेजलवुड के अलावा गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने भी तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस और कैमरुन ग्रीन के खाते में भी एक-एक विकेट आया।

     

     

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन अपने करियर के 100वें टेस्ट में मैदान पर उतरे थे। हालांकि उनका यह 100वां टेस्ट मैच कुछ खास नहीं रहा था। विलियमसन 37 गेंद में सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा टिम साउदी का भी यह 100वां मैच था, लेकिन बैटिंग में वह सिर्फ 26 रन ही बना सके।

     

     

    बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड के लिए सबसे अधिक टॉम लाथम ने 69 गेंद में 38 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैट हेनरी ने 28 गेंद में 29 रनों की पारी खेली, जबकि टॉम ब्लंडेल ने 22 रनों का योगदान दिया। बल्लेबाजों के इस निराशाजनक प्रदर्शन के कारण न्यूजीलैंड की टीम सिर्फ 162 रन के स्कोर पर ढेर हो गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशैतान’ Review: फिल्म का अंत लॉजिक से परे
    Next Article भारतीय पुरुष-महिला टेबल टेनिस टीम ने पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.