Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शैतान’ Review: फिल्म का अंत लॉजिक से परे
    Headlines सिनेमा

    शैतान’ Review: फिल्म का अंत लॉजिक से परे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शैतान’ Review: फिल्म का अंत लॉजिक से परे
    ऐक्टर: अजय देवगन,आर माधवन,ज्योतिका,जानकी बोडीवाला,अंगद राज
    डायरेक्टर : विकास बहल
    श्रेणी: Hindi, Thriller, Psychological, Supernatural
    अवधि: 2 Hrs 12 Min

     

     

    काला जादू, टोना-टोटका, वशीकरण, असुरी शक्तियां, ये सब हमेशा से बहस के विषय रहे हैं। इनका कोई प्रमाण नहीं है। पढ़े-लिखे लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं, लेकिन शायद ही कोई परिवार होगा, जिसने अपने बच्चों की नजर नहीं उतारी होगी। अजय देवगन की नई फिल्म का ‘शैतान’ कहता है कि जरूरी नहीं कि जो दिखता नहीं है, वो होता भी नहीं है। फिल्म का केंद्र यही काला जादू है जो एकाएक एक हंसते-खेलते परिवार की जिंदगी में भूचाल ला देता है।

     

     

    कहानी- कहानी कबीर (अजय देवगन) और उसके हंसते-खेलते परिवार की है, जो अपनी पत्नी ज्योतिका, बेटी जाह्नवी (जानकी बोडीवाला) और बेटे ध्रुव (अंगद राज) के साथ फॉर्म हाउस पर छुट्टी एंजॉय करने जाता है। वहां उसकी मुलाकात एक अजनबी वनराज (आर माधवन) से होती है. वनराज, जाह्नवी पर काला जादू करके उसे अपने वश में कर लेता है। वह जाह्नवी को अपने साथ ले जाना चाहता है और कबीर के ना मानने पर जाह्नवी को चायपत्ती खाने, नॉनस्टॉप नाचने, बेतहाशा हंसने से लेकर अपने ही मां बाप और भाई पर जानलेवा हमले करने पर मजबूर कर देता है। क्या कबीर अपनी बेटी को बचा पाता है या उसे वनराज को सौंपने को मजबूर हो जाता है? वनराज ये सब क्यों कर रहा है? ये सब आपको फिल्म देखकर पता चलेगा।

     

     

     

    कहानी के टेंशन, डर और सिहरन भरे माहौल को दर्शक शुरू से ही महसूस करने लगते हैं। इसका श्रेय एक्‍टर्स खासकर ‘शैतान’ बने आर. माधवन और उनकी कठपुतली बनी जानकी की कमाल की अदाकारी को जाता है। माधवन ने फिर दिखाया है कि वे कितने उम्दा कलाकार हैं। अजय देवगन और ज्योतिका ने भी एक बेबस मां-बाप की लाचारी को अपनी आंखों से बखूबी उतारा है। तकनीकी रूप से फिल्म मजबूत है। सुधाकर रेड्डी और एकांती की सिनेमटोग्राफी, अमित त्रिवेदी का म्यूजिक और संदीप फ्रांसिस की चुस्त एडिटिंग आपका ध्यान भटकने नहीं देता।

     

     

     

    फिल्म के सेकंड हाफ में शुरू होती है। ऐसा लगता है कि दूसरे हिस्‍से को हड़बड़ी में निपटा दिया गया है। फिल्म का अंत लॉजिक से परे लगता है। हॉरर फिल्मों के लाइट जलने-बुझने, उल्टा चलने और झाड़-फूंक वाले आम बॉलीवुडिया टोटके ना अपनाने वाली ये फिल्म माधवन और जानकी की बढ़िया एक्टिंग के लिए एक बार देखी जा सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी दुमुहानी घाट पर आस्था का महासंगम की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कलश यात्रा को विदा कर की
    Next Article जोश हेजलवुड की तूफानी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड 162 रन पर सिमटी

    Related Posts

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.