Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पीएम मोदी का पहला कश्मीर दौरा, ISI कश्मीरियों को धमका रहे
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पीएम मोदी का पहला कश्मीर दौरा, ISI कश्मीरियों को धमका रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पीएम मोदी का पहला कश्मीर दौरा, ISI कश्मीरियों को धमका रहे
    नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री मोदी आज कश्मीर दौरे पर रहेंगे. श्रीनगर के स्टेडियम में पीएम मोदी की जनसभा होनी है. पीएम के दौरे से पहले श्रीनगर स्टेडियम को तिरंगा से लपेट दिया गया है.

     

     

    जानकारी के मुताबिक, अनुच्छेद 370 हटने के बाद पीएम मोदी पहली बार कृषि और पर्यटन क्षेत्रों में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के लिए श्रीनगर जा रहे हैं. जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहली बार श्रीनगर में होंगे.

     

     

    वे बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां वे केंद्र शासित प्रदेश में कृषि और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए 5,000 करोड़ रुपये के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ को समर्पित करेंगे.

     

     

    प्रधानमंत्री की इस श्रीनगर रैली को लेकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और सिख कट्टरपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू नई साजिश रच रहे हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीनगर में होने वाली रैली को लेकर कई कश्मीरी लोगों को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल आए हैं, जिसमें उन्हें धमकी दी गई है कि वह प्रधानमंत्री मोदी की रैली में न जाएं.

     

    खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इस बाबत शिकायत मिलने के बाद जब इसकी जांच की गई तो पाया गया कि यह धमकी भरे कॉल इंटरनेशनल नंबर 44 के जरिये आ रहे हैं और माना जा रहा है कि इसके पीछे विदेश में बैठे पाकिस्तान समर्थक आतंकवादियों का हाथ है, जो नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली सफल हो. फिलहाल इस बाबत खुफिया एजेंसियों की जांच जारी है और जल्दी इस मामले में मुकदमा भी दर्ज हो सकता है.

     

     

    प्रधानमंत्री का पर्यटन क्षेत्र में 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ करने का भी कार्यक्रम है, जिसमें श्रीनगर में ‘हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास’ भी शामिल है. प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपल्स चॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा कैंपेन’ भी लॉन्च करेंगे.

     

     

    वे चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1000 नए सरकारी कर्मचारियों को नियुक्ति आदेश वितरित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे, जिनमें महिला उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं, लखपति दीदियां, किसान, उद्यमी आदि शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली विधानसभा से सस्पेंड किए गए 7 भाजपा विधायकों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने रद्द की निलंबन
    Next Article अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जांच एजेंसी की शिकायत, 16 मार्च को किया तलब

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.