Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नई दिल्ली:3 दिन बंद रहेंगे बैंक और शेयर बाजार, आज ही निपटा लें सारे जरूरी काम
    Breaking News Headlines

    नई दिल्ली:3 दिन बंद रहेंगे बैंक और शेयर बाजार, आज ही निपटा लें सारे जरूरी काम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली:3 दिन बंद रहेंगे बैंक और शेयर बाजार, आज ही निपटा लें सारे जरूरी काम

     बैंक और शेयर बाजार में इस हफ्ते लॉन्ग वीकेंड की छुट्टी रहने वाली है. आज के बाद 3 दिन बैंक और शेयर बाजार बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी काम है या आपको शेयर बाजार में इस हफ्ते की मुनाफा वसूली करनी है, तो इस काम को आज ही निपटा लें. अब बैंक और शेयर बाजार दोनों ही सोमवार को खुलेंगे.

     

     

    दरअसल शुक्रवार यानी 8 मार्च को महाशिवरात्रि का त्योहार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से इस दिन देश के कई इलाकों में बैंक की छुट्टी रहने वाली है. इसके बाद 9 तारीख को महीने का दूसरा शनिवार है, तो उसकी छुट्टी है. वहीं 10 मार्च को रविवार की भी छुट्टी भी है.

    इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की हॉलिडे लिस्ट में महाशिवरात्रि को छुट्टी का दिन तय किया गया है. इस वजह से उस दिन शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा.

     

     

    वहीं शनिवार और इतवार को शेयर बाजार साप्ताहिक तौर पर बंद ही रहते हैं. इस तरह बैंक और शेयर बाजार में महाशिवरात्रि होने की वजह से तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड होगा. आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक देश के कई राज्यों में 8 मार्च को हॉलिडे रहेगा. इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना,

     

     

    जम्मू-कश्मीर, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. देशभर में शिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव के विवाह की तिथि के तौर पर मनाया जाता है. महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का विवाह माता पार्वती से हुआ था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की गुजरात मे॔ आयोजित राष्ट्रीय साधारण सभा की बैठक में झारखंड की पुस्तिका “आंगन” का विमोचन
    Next Article जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    August 8, 2026

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.