Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » JAMSHEDPUR: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पुर्वी विधानसभा में चलाया विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान, आम नागरिकों के सुझावों को किया एकत्रित, अभियान में दिखा लोगों का उत्साह।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    JAMSHEDPUR: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पुर्वी विधानसभा में चलाया विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान, आम नागरिकों के सुझावों को किया एकत्रित, अभियान में दिखा लोगों का उत्साह।

    News DeskBy News DeskMarch 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पुर्वी विधानसभा में चलाया विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान, आम नागरिकों के सुझावों को किया एकत्रित, अभियान में दिखा लोगों का उत्साह

     

     

     

    जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पुर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत- मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान चलाया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के गोलमुरी मंडल अंतर्गत टिनप्लेट चौक पर आयोजित संकल्प पत्र सुझाव अभियान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने अपने बहुमूल्य सुझावों को सुझाव पेटी में जमा किया।

     

     

     

     

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अभियान के जिला संयोजक अनिल मोदी, पुर्वी विधानसभा संयोजक मंजीत सिंह समेत पार्टी के वरीय नेतागण व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अभियान के तहत आमजनों में विचारों को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने के लिए खासा उत्साह देखा गया। सभी ने उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेकर अपने विचारों-आकांक्षाओं को जरूरी विवरण के साथ सुझाव पेटी में जमा किया। अभियान के दौरान कई लोगों ने क्षेत्रीय भाषाओं में सुझावों को जमा किया।

     

     

     

    इस अवसर पर मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में लोगों के सुझावों को एकत्रित करने के लिए वृहद रूप में अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जन-जन की आकांक्षाओं को सीधे पीएम नरेंद्र मोदी तक पहुंचाने का है।

     

     

     

     

    इस अभियान के जरिये पूरे देश मे छह हजार विधानसभा क्षेत्र में सुझाव पेटी के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के घोषणा पत्र के लिए 1 करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिनके आधार पर विकसित भारत के लिए पार्टी के संकल्प पत्र को तैयार किया जाएगा। सुधांशु ओझा ने बताया कि सुझाव पत्र के अतिरिक्त नमो एप्प एवं मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल से भी संकल्प पत्र के लिए सुझाव समर्पित किये जा रहे हैं। कहा कि संकल्प पत्र सुझाव अभियान 15 मार्च तक चलेगा।

     

     

     

     

    इस दौरान जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंजीत सिंह, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हेमंत सिंह, बबलू गोप, बिनोद झा, कुमार अभिषेक, बंटी सिंह, करमजीत सिंह कम्मे, रंजीत गुप्ता, पप्पू कुमार, अभ्यानंद सिंह, कुणाल शर्मा, पीयूष ईशु समेत अन्य कार्यकर्ता मौजद रहे।

     

     

     

     

    Jamshedpur:: भाजपा जमशेदपुर महानगर ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि अभियान में दिखा लोगों का उत्साह। आम नागरिकों के सुझावों को किया एकत्रित
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बुलेट चोर को भेजा जेल
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के अध्यक्षता में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ अब तक की गई तैयारियों की हुई समीक्षा

    Related Posts

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    May 27, 2026

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.