Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त गठित कोषांग के कर्मियों को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज जामताड़ा में दिया गया प्रशिक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त गठित कोषांग के कर्मियों को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज जामताड़ा में दिया गया प्रशिक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त गठित कोषांग के कर्मियों को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज जामताड़ा में दिया गया प्रशिक्षण

    एसएसटी, एफएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एमसीसी, ईईएम, वीएफसी एवं पीवीसी सहित पोस्टल बैलेट पेपर, तथा ईटीपीबीएस कोषांग से संबंधित कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण*

    भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के न्यू एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग मशीनरी संबंधी निर्गत आदेशों के तहत आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के अवसर पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग हेतु गठित टीम एवं विभिन्न कोषांगों विधि व्यवस्था, व्यय लेखा कोषांग आदि के कर्मियों को प्रशिक्षण देने हेतु आज दिनांक 02.03.2024 को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यय मॉनिटरिंग हेतु गठित टीम के वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक समेकित जनजाति अभिकरण, जामताड़ा श्री जुगनू मिंज ने मतदान कार्य को बेहद अहम बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण को गहनता से प्राप्त करें, ज्वाइंट ऑर्डर हो या अन्य कोई पत्र जा रहे है, उसको अच्छे से पढ़ें समझें किसी प्रकार का लापरवाही नहीं करें, क्योंकि निर्वाचन कार्य में को गई गलती क्षम्य नहीं होती है। उन्होंने कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा नोडल पदाधिकारी विधि व्यवस्था कोषांग सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम सहित अन्य छापामारी टीमों को किए जाने वाले कार्यों एवं इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की घोषणा होते ही आपका काम शुरू हो जायेगा, सिर्फ अंतर्राज्य के सीमा ही नहीं, बल्कि अंतरजिला वाले सीमा पर भी वाहन जांच होंगे, जिसमें अवैध कैश, शराब आदि कई प्रकार की सामग्रियों की जांच आदि के बारे में उन्होंने बताया। वहीं उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को पीपीटी के माध्यम से सभी बिंदुओं पर जानकारी प्रदान किया गया। इस दौरान उत्पाद अधीक्षक, कोषागार पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, अंचल अधिकारी जामताड़ा के अलावा मास्टर ट्रेनर सैय्यद मो इमाम के अलावा प्रशिक्षण कोषांग के कर्मी श्री राजेश कुमार, श्री जितेन्द्र भैया आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार बनाया प्रत्याशी, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने फैसले का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करेंगे विद्युत महतो, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्ववान
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधिगण के साथ किया संवाद

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.