Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार बनाया प्रत्याशी, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने फैसले का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करेंगे विद्युत महतो, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्ववान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार बनाया प्रत्याशी, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने फैसले का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करेंगे विद्युत महतो, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्ववान

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    JAMSHEDPUR: सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार बनाया प्रत्याशी, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने फैसले का किया स्वागत, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- पिछली बार के मुकाबले और बड़ी जीत दर्ज करेंगे विद्युत महतो, कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्ववान

    जमशेदपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के साथ झारखंड के 11 सीटों पर प्रत्याशी के नामों की घोषणा की गई है।

     

     

    जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पिछले दो बार से सांसद चुने गए विद्युत महतो को जमशेदपुर सीट से पुनः प्रत्याशी बनाये जाने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की। भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से जारी प्रेस-विज्ञप्ति में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर सीट से सांसद विद्युत वरण महतो को तीसरी बार प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विद्युत वरण महतो के 10 वर्षों के संसदीय कार्यकाल में जमशेदपुर शहर समेत पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों और सेवा कार्यों की नई गाथा लिखी गयी। इसके साथ ही,

     

     

     

    दशकों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांगों को सांसद विद्युत महतो ने अपने अथक प्रयासों से पूरा किया। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि विद्युत महतो को तीसरी बार प्रत्याशी बनाना कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप है। आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद विद्युत महतो पिछली बार के मुकाबले बड़ी जीत दर्ज करेंगे। जमशेदपुर सीट पर सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के लिए परी तन्मयता से जुटने का आह्वान किया।

     

     

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के प्रवक्ता प्रेम झा ने भी सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार तीसरी बार जमशेदपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि व्यवहार कुशल और सरल स्वभाव

     

     

     

    के धनी विद्युत वरण महतो ने पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में जमशेदपुर की जनता के लिए अभूतपूर्व कार्य किये हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत महतो आगामी लोकसभा चुनाव में पिछली बार से बड़ी जीत दर्ज कर दिल्ली जाएंगे।

     

     

    सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने का पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने किया स्वगात, कहा- जनता के आशीर्वाद और समर्थन से जमशेदपुर सीट समेत पूरे झारखंड में खिलेगा विजयी कमल।

     

     

    जमशेदपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। शनिवार को जारी पहली सूची में 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। जमशेदपुर से सांसद विद्युत वरण महतो को लगातार तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने हर्ष जताते हुए सांसद विद्युत वरण महतो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सांसद विद्युत महतो ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में जमशेदपुर की जनता की आवाज बनकर लोकसभा में उठाते हुए अनेकों समस्याओं का कुशलतापूर्वक समाधान किया है। गुंजन यादव ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव में जमशेदपुर सीट के साथ झारखंड की सभी सीटों पर जनता के आशीर्वाद, समर्थन और कार्यकर्ताओं के बल पर वीजयी कमल खिलेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

     

    कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारी में जुटने का किया आह्ववान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है पंडित दीनदयाल जी का जीवन भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार बनाया प्रत्याशी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो को लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जमशेदपुर सीट से लगातार तीसरी बार बनाया प्रत्याशी
    Next Article लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त गठित कोषांग के कर्मियों को न्यू पॉलीटेक्निक कॉलेज जामताड़ा में दिया गया प्रशिक्षण

    Related Posts

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    June 4, 2026

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    June 4, 2026

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में पप्पू सरदार ने एक पेड़ मां-बहन के नाम” थीम के साथ निःशुल्क बांटे 400 फलदार पेड़-पौधे

    सेक्टर-12 शराब दुकान में सेंधमारी का खुलासा, 335 लीटर शराब के साथ चार आरोपी दबोचे गए

    नाम के अनुरूप काम कर रहे हैं कृष्ण कुमार। भाग 01

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.