Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काशी विश्वनाथ मंदिर के 2 किलोमीटर के क्षेत्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध, 26 दुकानें बंद
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म

    काशी विश्वनाथ मंदिर के 2 किलोमीटर के क्षेत्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध, 26 दुकानें बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    काशी विश्वनाथ मंदिर के 2 किलोमीटर के क्षेत्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध, 26 दुकानें बंद
    वाराणसी. यूपी के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर से बड़ी खबर सामने आई है। मंदिर के 2 किलोमीटर के क्षेत्र में मांस नहीं बिकेगा। नगर निगम ने मीट की 26 दुकानों को सील भी करवा दिया है। नगर निगम, वाराणसी ने कार्रवाई करते हुए शहर के नई सड़क, बेनियाबाग इलाके की मीट, मुर्गा की 26 दुकानों को बंद करा दिया है।

     

     

    बीते महीने नगर निगम सदन द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र के 2 किलोमीटर परिधि में संचालित मीट, मुर्गा की दुकानों को बन्द कराने का आदेश का संकल्प पारित कराया गया था। उस पारित संकल्प आदेश के क्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय प्रताप सिंह के द्वारा बीते सप्ताह बेनियाबाग एवं नई सड़क क्षेत्र में मीट, मुर्गा की दुकानों का निरीक्षण किया गया था।

     

     

    निरीक्षण में पाया गया कि चिन्हित 26 दुकानदारों के द्वारा खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर निगम, वाराणसी से अनापत्ति भीं नहीं ली गई है। निरीक्षण के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा पिछले सप्ताह सभी दुकानदारों को दुकानें बंद करने हेतु नोटिस जारी किया गया था। लेकिन फिर भी दुकानें लगातार संचालित हो रही थीं। उसी क्रम में आज पशु चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण विभाग एवं प्रवर्तन दल के सहयोग से बेनियाबाग एवं नई सड़क क्षेत्र की 26 दुकानों को बंद कराया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: यूपी-पंजाब में भी आंधी-पानी का अलर्ट
    Next Article बेंगलुरु विस्फोट: नए फुटेज में दिखा ‘नकाबपोश हमलावर’, दिल्ली में सुरक्षा अलर्ट

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.