Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: यूपी-पंजाब में भी आंधी-पानी का अलर्ट
    Breaking News Headlines

    दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: यूपी-पंजाब में भी आंधी-पानी का अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: यूपी-पंजाब में भी आंधी-पानी का अलर्ट
    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह अचानक से मौसम बदल गया और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने लगी. सुबह-सुबह हुई बारिश के बाद लोगों को एक बार फिर से ठंड का अहसास होने लगा. अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं. इससे पहले मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली और उससे आसपास के इलाकों में बारिश होने की भविष्यवाणी की थी. शुक्रवार देर रात से ही आसमान में बादल छाने लगे थे. जो सुबह होते-होते बरसने लगे. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को दिन में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है.

     

     

    मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में आज यानी 2 मार्च के लिए बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. यूपी के लखनऊ, बिजनौर, मेरठ, बरेली, रामपुर, रायबरेली, गोरखपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज बादल छाए रहेंगे और आंधी-पानी की संभावना है. साथ ही बिहार, झारखंड और राजस्थान में भी आज बादल की बौछारें हो सकती हैं. आईएमडी की मानें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फबारी होगी.

     

     

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शनिवार को दिन में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में 2 मार्च को आंधी, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान दिल्ली में हवा की स्पीड 40-50 हो सकती है. बारिश और तेज हवाओं की वजह से एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का सितम दिख सकता है. फिलहाल, आलम यह है कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो गई है और दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है. बारिश की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है.

     

     

    आज कहां-कहां बारिश
    मौसम संबंधी जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट वेदर के मुताबिक, 2 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. पंजाब और हरियाणा में गरज के साथ बौछारें, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 2 मार्च को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

    जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी होगी. इतना ही नहीं, 2 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है. 2 मार्च को हरियाणा, पूर्वी राजस्थान उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं. 2 मार्च को गुजरात और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में और 2 मार्च को छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश संभव है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनटीटीएफ के 4 छात्रों का यास्कावा कंपनी में चयन,4.20 लाख के पैकेज पर लॉक
    Next Article काशी विश्वनाथ मंदिर के 2 किलोमीटर के क्षेत्र में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध, 26 दुकानें बंद

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.