Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन की उपस्थिति में हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित, लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीद सिदो -कान्हू की पावन भूमि पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन और जोहार

    ◆मुख्यमंत्री ने कहा – सिंदरी खाद कारखाना के फिर से चालू होने से क्षेत्र के विकास में आएगा बड़ा बदलाव

    ◆ मुख्यमंत्री बोले – किसानों को समृद्ध और सशक्त बनाने के लिए सरकार उठा रही है कई कदम

    ◆ मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद- राज्य को संवारने में प्रधानमंत्री का मिलेगा पूरा सहयोग

    ● आदिवासियों- मूलवासियों और किसानों -मजदूरों को उनके पैरों पर खड़ा कर रही सरकार

    ● राज्य के सिंदरी खाद कारखाना के पुनर्जीवित होने से रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित

    ● बदलते समय के अनुरूप नया झारखंड बनाने की दिशा में बढ़ रहे आगे- मुख्यमंत्री

     

    माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में धनबाद जिला के सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित कई विकास योजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास सम्पन्न हुआ।

    भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन

    मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा और अमर वीर शहीद सिदो कान्हू की पावन भूमि और कोयला नगरी धनबाद में प्रधानमंत्री का अभिनंदन और जोहार किया। उन्होंने कहा की झारखंड को आगे बढ़ाना है। इस राज्य को हमें संवारना है। बदलते समय के अनुरूप इस राज्य का नवनिर्माण करना है। मुझे प्रधानमंत्री से पूरी उम्मीद है कि वे झारखंड को आगे बढ़ाने में इस राज्य को पूरा सहयोग करेंगे।

     

     

    आज का दिन झारखंड के लिए है ऐतिहासिक
    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हर्ल कारखाना उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। सिंदरी खाद कारखाना का फिर से चालू होना इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगा। विकास का नया दरवाजा खुलेगा। किसान जब आधुनिक तकनीक और पद्धतियों से कृषि करेंगे तो उपज बढ़ेगी। खाद्यान्न उत्पादन जब बढ़ेगा तो इसका सीधा फायदा किसानों को होगा। उनकी आय बढ़ेगी और वे सशक्त होंगे।

    खनिज संपदा से धनी है झारखंड साथ ही खेत- खलिहान पर भी यहां की बड़ी आबादी निर्भर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड का भौगोलिक परिवेश देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना में कई मायनों में अलग है। एक तरफ यहां लोहा, कोयला, बॉक्साइट और यूरेनियम जैसे कई खनिज प्रचूर मात्रा में पाए जाते हैं तो खेत- खलिहान पर भी ग्रामीणों की एक बड़ी आबादी निर्भर है। ऐसे में राज्य के सम्यक विकास के लिए दोनों के बीच संतुलन जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के आदिवासियों- मूलवासियों और किसानों- मजदूरों को उनके पैरों पर खड़ा कर हम इस राज्य को मजबूती दे सकते हैं। इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार निरंतर काम करते आ रही है।

     

     

    किसानों को बना रहे हैं सशक्त और स्वावलंबी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि हर खेत में सालों भर पानी रहे, ताकि किसान बेहतर तरीके से खेती कर सके। इसके लिए सिंचाई परियोजनाओं पर विशेष रूप से काम हो रहा है। किसानों को आधुनिक तकनीक से कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित किया जा रहा है । किसानों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चल रही हैं । ऐसे में जब खेतों में उपज बढ़ेगा तो खाद्यान्न को लेकर हम और आत्मनिर्भर बनेंगे।

    रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंदरी खाद कारखाना के पुनर्जीवित होने से जहां किसान लाभान्वित होंगे, वहीं रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। यहां के युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा । इससे इलाके में समृद्धि आएगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
    इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा, धनबाद के सांसद श्री पशुपतिनाथ सिंह और झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री अमर कुमार बाउरी समेत कई वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में धनबाद जिला के सिंदरी स्थित हिंदुस्तान उर्वरक और रसायन लिमिटेड कारखाना (हर्ल) राष्ट्र को किया समर्पित , लगभग 36 हज़ार करोड़ रुपए की रेल, बिजली और कोयला क्षेत्र से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का भी हुआ उद्घाटन -शिलान्यास।

     

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के धनबाद जिला के सिंदरी आगमन पर कल्याण केंद्र, फुटबॉल मैदान स्थित हेलीपैड पर जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब विधानसभा में किसान आंदोलन पर भारी हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के बीच नारे लगाने लगे कांग्रेसी
    Next Article पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र से अग्नेयास्त्र के साथ चार अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    May 27, 2026

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.