Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में आरक्षण की आग फिर भड़की, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले
    Breaking News Headlines

    महाराष्ट्र में आरक्षण की आग फिर भड़की, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाराष्ट्र में आरक्षण की आग फिर भड़की, मराठा प्रदर्शनकारियों ने परिवहन बस को किया आग के हवाले
    महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन उग्र होता जा रहा है. मराठा प्रदर्शनकारियों ने जालना में अंबड तालुका के तीर्थपुरी शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर राज्य परिवहन की बस में आग लगा दी है. मराठा समुदाय मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है. एमएसआरटीसी ने कहा है कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने अगली सूचना तक जालना जिले में बस सेवा बंद कर दी हैं. मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एसपी जालना के सुझाव पर यह कदम उठाया गया है.

     

     

    मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एमएसआरटीसी के अंबड डिपो प्रबंधक द्वारा एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है. कार्यकर्ता मनोज जरांगे द्वारा मराठा आरक्षण के लिए चलाए जा रहे आंदोलन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

     

     

    जालना के जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाल ने आदेश में कहा कि जरांगे ने रविवार को घोषणा की कि वह मुंबई जाएंगे और मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की अपनी मांग को लेकर आंदोलन करेंगे. इसमें कहा गया है कि ऐसी आशंका है कि लोग उन्हें (मुंबई जाने से) रोकने के लिए जालना के अंतरवाली सरती गांव में आ सकते हैं, जहां कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं. आदेश में कहा गया है कि भारी भीड़ के कारण धुले-मुंबई राजमार्ग और आसपास के अन्य इलाकों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

     

     

    बिल पास होने पर भी क्यों कर रहे प्रदर्शन?

    इस सप्ताह की शुरुआत में महाराष्ट्र विधानमंडल ने सर्वसम्मति से एक अलग श्रेणी के तहत शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाला एक विधेयक पारित किया था, लेकिन मनोज जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को कोटा देने की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने कहा- देश को ग्लोबल हब बनाएंगे, भारत टेक्स 2024 का किया उद्घाटन
    Next Article 2000 से अधिक रेल परियोजनाओं को पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित, 41 हजार करोड़ रुपए होंगे खर्च

    Related Posts

    भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री बीआर गवई से मिले राजेश शुक्ल,किया अभिनंदन

    May 17, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    May 17, 2025

    जंगली हाथी का तांडव: लखिन्द्र टुडू पर हमला, सूंड से पटक कर किया घायल, हालत गंभीर

    May 17, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री बीआर गवई से मिले राजेश शुक्ल,किया अभिनंदन

    विधायक पूर्णिमा साहू ने सूर्य मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

    जंगली हाथी का तांडव: लखिन्द्र टुडू पर हमला, सूंड से पटक कर किया घायल, हालत गंभीर

    नारवा सुंदर नगर की मुख्य सड़क पर बंधन बैंक की नई शाखा शुरू

    आदिवासी समुदाय के लिए केंद्र सरकार द्वारा पूर्णतया वित्त पोषित कुल 17 बहुउद्देश्यीय भवन की स्वीकृति: सांसद विद्युत वरण महतो

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: प्लांट वन में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद का हुआ स्वागत

    करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, सुनियोजित षड़यंत्र के तहत चोरीःसरयू राय

    गर्मी के मौसम को देखते हुए खराब चापकलों की सूची के साथ साथ नए स्थानों में लगाए जाने हेतु चापकलो की सूची देने का निर्देश

    “द विंग्ड रिंग्स” पुस्तक का विधानसभा अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

    नोडल पदाधिकारियों ने की सरकार की योजनाओं की जमीनी समीक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.