Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार इसी प्रकार महंगाई और बेरोजगारी बढाते रहेगी तो लोग कैसे जिंदा रहेंगे : आनन्द बिहारी दुबे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मोदी सरकार इसी प्रकार महंगाई और बेरोजगारी बढाते रहेगी तो लोग कैसे जिंदा रहेंगे : आनन्द बिहारी दुबे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी सरकार इसी प्रकार महंगाई और बेरोजगारी बढाते रहेगी तो लोग कैसे जिंदा रहेंगे : आनन्द बिहारी दुबे

     

    टाटानगर : जिला कांग्रेस के दिशानिर्देश पर टाटानगर मण्डल कांग्रेस के तत्वावधान में नुक्कड सभा का आयोजन टाटानगर स्टेशन चौक में मण्डल अध्यक्ष मुन्ना मिश्र के अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
    नुक्कड सभा को मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि चौक चौराहे हाट बाजार में कांग्रेस पार्टी नुक्कड सभा के माध्यम से बहुत सारे बातों को रखने के लिए आई है। मोदी जी की सरकार जब से आई है,

     

     

     

    तब से महंगाई का बोझ आम जनता पर डाल रही है, दैनिक उपभोग की आनाज, तेल, मशाल, दुध, आलू, प्याज तक गांव के आम नागरिक के रसोई पर भारी पड रही है। केन्द्र सरकार के कारण क्रय शक्ति कमजोर हो गई है। सेना के बहाली को चार साल का करके नौजवानों की भविष्य को अंधकार में एवं बर्बाद कर दिया। आज व्यापारी वर्ग जो लघु और माध्यम है उनका व्यवसाय त्राहि माम कर रहा है। गैस 450 से बढा कर 942 रू कर दिया, खाद्य पदार्थ पर जीएसटी लगा दिया, सरकारी उपक्रमों को औने पौने दामों में अपने मित्रों को बेच दिया। रेलवे की वैकेंसी को रोक दिया, बैंक को आपस में मर्ज कर वहां पर रोजगार को खत्म कर दिया।

     

     

     

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि भारतीय रेलवे टाटानगर स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाए तथा टाटानगर स्टेशन से लोकल यात्री ट्रेन भी चलाए जिस पर जमशेदपुर के टाटा स्टील, टाटा मोटर्स सहित सभी कम्पनी में कार्य करने वाले कामगार एवं मजदूरों को सुबह 6 बजे तक ट्रेन पहुंचाए तथा संध्या 6 बजे से प्रस्थान करें और हाता हल्दीपोखर, कोवाली तक तथा घाटशिला धालभूमगढ, चाकुलिया तक चले यही मांग करते है। साथ ही रेलवे विभाग टाटानगर स्टेशन को आधुनिकीकरण करें परंतु बहुत सारे गरीब लोग छोटे-मोटे दुकान दौरी लगाकर, बाजार लगाकर अपना आजीविका का पालन कर रहे हैं या रेल भूमि पर अस्थाई रूप से घर बनाकर रह रहे हैं, निवास कर रहे हैं, अपने बच्चों परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे हैं,

     

     

     

     

    वैसे लोगों के संबंध में कांग्रेस कमेटी का कहना है कि रेलवे विभाग इस विषय पर संजीदगी के साथ कदम उठाए यदि सौन्दर्यीकरण और विस्तारित कारण करना ही है। तो सर्वप्रथम छोटे से छोटे दुकानदार और यहां घर बना कर रहने वालों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी करें, तभी कोई बड़े प्लान को अंजाम दे, अगर बड़े प्लानिंग में गरीब लोगों को उजाड़ने का कोई भी योजना बनाया जाएगा, तो इसका प्रतिकार कांग्रेस कमेटी करेगी, हर हाल में पदाधिकारी अपने संवेदनशीलता को कार्य के साथ समाहित करके ही योजना को तैयार करें।
    मुख्य वक्ता प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य इतना महंगा हो गया कि आम लोग उसके लाभ उठाने से लगातार वंचित हो रहे हैं। पढ़ाई के क्षेत्र को चार गुना से लेकर 10 गुना तक महंगा बना दिया,

     

     

     

    यही है नरेंद्र मोदी मॉडल और भाजपा का मॉडल इसका बहिष्कार आम जनता को बड़े पैमाने पर करने की जरूरत है। 2024 में लोकसभा चुनाव अब हमारे सर पर आ चुका है । अब आम जनता को जगाने की जरूरत है और मोदी जी को मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है, राहुल गांधी जी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अंतर्गत महिलाओं को न्याय दिलाने की बात, सामाजिक समरसता की बात, किसानों के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ न्याय दिलाने का लगातार मांग कर रहे हैंव। आज संपूर्ण भारत में लोग लाखों करोड़ों की संख्या में राहुल गांधी जी से जुड़ रहे हैं। अब यह परिवर्तन हम लोगों को भी लाने में साथ देने की आवश्यकता है, नहीं तो भारत काफी कमजोर हो जाएगा, नौजवान का भविष्य चौपट हो जाएगा।

     

     

     

    जब भारत में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तो 56 लाख करोड का कर्ज देश पर था, आज 176 000 करोड़ का बोझ आ गया है, इससे हमारा देश लगातार कमजोर हुआ है। अब आम जनता और शिक्षित लोगों को इस पर सोचना ही पड़ेगा। लोकतंत्र को मोदी जी के दिशा निर्देश पर लगातार कमजोर किया जा रहा है, ईडी, सीबीआई और अन्य सरकारी संस्थाओं का उपयोग करके लोगों को डराने, धमकाने, जेल में डालने जैसे कुकृत्य को लगातार कराया जा रहा है, यह घोर अन्याय है। यह पाप है, ये सारे अन्याय और पाप मोदी जी के देखरेख में किया जा रहे हैं। झारखंड का आदिवासी परिवार का एक लड़का जो मुख्यमंत्री के रूप में आसीन था, आम जनता के भलाई का काम दिन रात कर रहा था। उसे भी झूठे केस में फंसा कर जेल के भीतर कर दिया है। अब तो मोदी जी के कोप भाजन से आदिवासी और कमजोर लोगों को भी बचना मुश्किल हो गया है।

     

     

     

    वक्ता प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, सुरज मुण्डा मण्डल पर्यवेक्षक, प्रमोद मिश्र, सन्नी सिंह, ज्योति मिश्र, भरत सिंह, राजा ओझा ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार के अत्याचार और दमनात्मक रवैया का विरोध किया।
    नुक्कड सभा को सफल बनाने में प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजुद रहे।

    मोदी सरकार इसी प्रकार महंगाई और बेरोजगारी बढाते रहेगी तो लोग कैसे जिंदा रहेंगे : आनन्द बिहारी दुबे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR:पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ऑनलाईन शिलान्यास समारोह का टाटानगर स्टेशन पर भी होगा आयोजन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    August 1, 2026

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    August 1, 2026

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहनें संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला

    झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

    बहन का रिश्ता: राष्ट्रीय बहन दिवस 2026 पर ललित गर्ग का विशेष आलेख

    राष्ट्रीय बहन दिवस 2026: बहन संस्कृति, संवेदना और सशक्त भारत की आधारशिला – ललित गर्ग

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद गहराया, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    चाईबासा में शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर विवाद, कई सामाजिक कार्यकर्ता हिरासत में

    कानून अराजकता के भय से नहीं चल सकता: लोकतंत्र में विधि के शासन का महत्व

    राष्ट्र निर्माण का समय: अजीत डोभाल और अमित शाह का युवाओं को संदेश

    राष्ट्र निर्माण का समय: युवाओं की जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.