
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
*डीएमएफटी/सीएसआर मद से संचालित क्रियान्वित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करें – उपायुक्त*
* विगत बैठक में दिए गए निर्देश की हुई समीक्षा के दौरान दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश*
आज दिनांक 10.01.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में समाहरणालय साभार में डीएमएफटी (जिला खनन फॉउंडेशन ट्रस्ट) और सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के अलावा विगत बैठक की कार्यवाही का अनुपालन, सीएसआर मद से स्वीकृत योजनाओं के अद्यतन प्रगति के अलावा डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा किया गया।
पूर्व में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग को सीएसआर के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
*डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजनाओं के प्रगति की हुई समीक्षा जल्द पूरा करने का निर्देश*
वहीं डीएमएफटी की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बन रहे आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वहीं अन्य जो भी योजना चल रही है, उसे जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
*इनकी रही उपस्थिति*
इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०), जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय जामताड़ा, जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति कलानाथ, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, अंजनी फैरो एलॉयज के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

