Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ अनु सिन्हा खजुराहो नृत्य महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रस्तुति देकर जमशेदपुर शहर का मान बढ़ाएंगी
    Breaking News Headlines झारखंड

    डॉ अनु सिन्हा खजुराहो नृत्य महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रस्तुति देकर जमशेदपुर शहर का मान बढ़ाएंगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ अनु सिन्हा खजुराहो नृत्य महोत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रस्तुति देकर जमशेदपुर शहर का मान बढ़ाएंगी

    अपनी कला एवं संस्कृति को सहेजने का हर सम्भव प्रयास करना चाहिए l न केवल सहेजने का बल्कि उसे आगे बढ़ाना एक कलाकार का कर्तव्य है l सुप्रसिद्ध नृत्यांगना एवं फाउंडेशन फॉर कृष्णा कला एवं एजुकेशन सोसाइटी की निर्देशिका डॉ अनु सिन्हा इस कर्तव्य को अपना धर्म भी समझती हैं और ईश्वर उनके हर अभियान को सफल बनाते हैं l इसी श्रृंखला में माता सरस्वती के कृपा एवं बड़ों के आशीर्वाद से डॉ अनु सिन्हा जी को खजुराहो नृत्य महोत्सव में प्रतिनिधित्व करने का सुखद अवसर मिला l विश्व प्रसिद्द खजुराहो नृत्य महोत्सव के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर डॉ अनु सिन्हा जी उस मंच पर नृत्य की दूसरी बार प्रस्तुति देकर शहर का मान बढ़ाएगी l यह जमशेदपुर शहर के लिए भी गौरव की बात है l जमशेदपुर में जन्मी डॉ. अनु सिन्हा को बचपन से ही नृत्य से लगाव था एवं इनकी शिक्षा दीक्षा भी यहीं हुई I इससे पहले डॉ अनु सिन्हा 2018 में खजुराहो नृत्य महोत्सव में अपनी प्रस्तुती दे चुकी हैं l

    खजुराहो नृत्य महोत्सव में भागीदारी नृत्य के क्षेत्र में पद्मश्री मिलने जैसा अनुभव कराता है l सबको विश्वास है कि इस बार के खजुराहो महोत्सव में डॉ अनु सिन्हा जी की नृत्य समूह दिनांक 24 फरवरी को कई सुन्दर सुन्दर प्रस्तुती देकर दशकों को मंत्र मुग्ध कर देंगी l डॉ अनु सिन्हा जी के नृत्य समूह में कुल 14 सदस्य हैं जिसमें से 8 नर्तक और नर्तकी हैं बाकि अन्य संगतकार हैं l संगतकार के रूप में गायन में विजय परिहार, तबले पर मोहित गंगानी, सारंगी पर सलमान ख़ान, सितार पर अवनीश गंगानी, पखावज पर अवसर मुला जफर जी का नाम उल्लेखनीय है l नृत्यांगना में स्वयं अनु सिन्हा सोलो नृत्य प्रस्तुत करेंगी और युगल में अनु सिन्हा जी का साथ देंगे अवसर मुला जफर जो कि स्वयं एक विश्व प्रसिद्द नृत्य कलाकर हैं l अन्य कई प्रस्तुतियों में डॉ अनु सिन्हा जी के कई शिष्य और शिष्यायें भाग लेंगी l प्रस्तुतियों की श्रृंखला इस प्रकार है,प्रथम प्रस्तुति के रूप में गणेश वंदना रहेंगी जिसके बोल “प्रथम सुमिरन श्री गणेश” जो कि राग देश और ताल चौताल पर आधारित है l दूसरी प्रस्तुति राम भजन हैं जो राग भैरवी में है, तीन ताल पर आधारित l उसके पश्चात शिव स्तुति होगी जो राग माल कोश में है और ताल चौताल l अंतिम प्रस्तुति ठुमरी से होगी जो राग देश में और तीन ताल पर आधारित है l इन प्रस्तुतियों अतिरिक्त कई परंपरागत टुकड़ी टुकड़ी नृत्य प्रस्तुति रहेंगी l इतने बड़े आयोजन का हिस्सा बनने पर अनु सिन्हा जी ने मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग का आभार व्यक्त किया और यह उपलब्धि अपने गुरु राजेंद्र गंगानी जी को समर्पित करते हुए यह सब उनका आशीर्वाद बताया l
    ज्ञात हो कि डॉ अनु सिन्हा जी जयपुर घराने के प्रसिद्ध नृत्य गुरु राजेंद्र गंगानी जी की शिष्या हैं और नृत्य कला में आपकी अलग पहचान है l डॉ अनु सिन्हा जी की नृत्य नाटिका ध्रुवस्वामिनी, मीरा, रामायण, उर्वशी, द्रौपदी, दशावतार, कामायनी नृत्य नाटक पसंद करने वालों को बहुत प्रिय है l डॉ अनु सिन्हा जी के कई शिष्य और शिष्यायें देश विदेश में नृत्य कला से नाम रोशन कर रहे हैं l

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ मोबाइल विस्फोट
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Related Posts

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    June 9, 2026

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    June 9, 2026

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोवाली थाना प्रभारी द्वारा बुजुर्ग की पिटाई के बाद पीड़ित से मिलने एमजीएम पहुंचे विधायक संजीव सरदार

    ज्ञान भारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तर पर तैयारियां शुरू

    नुक्कड़ नाटकों के जरिए आदित्यपुर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी के नामांकन पर आपत्ति, फैसला कल सुबह 11 बजे

    बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मर्यादापूर्वक म

    साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, महिला से ठगा गया सोने का जेवर बरामद

    चतरा में 7 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल भी जब्त

    एक बार फिर दहला बाघमारा, गोली और बमों से गुंजा इलाका बाघमारा का सोनारडीह ओपी एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    नारायण आईटीआई में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.