Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद पत्रकारों को समर्पित होगा ‘राष्ट्र संवाद’ का रजत जयंती समारोह
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा संपादकीय समस्तीपुर संवाद विशेष साहित्य

    शहीद पत्रकारों को समर्पित होगा ‘राष्ट्र संवाद’ का रजत जयंती समारोह

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहीद पत्रकारों को समर्पित होगा ‘राष्ट्र संवाद’ का रजत जयंती समारोह

    लोकतांत्रिक राष्ट्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है या यूँ कहें कि पत्रकारिता के बिना लोकतंत्र का हर सिद्धांत अधूरा है। लोकतंत्र का उत्थान तभी संभव है जब पत्रकारिता अपने दायित्वबोध को समझता हो ।

     

    पत्रकारिता की अलग-अलग विधाओं में खोजी पत्रकारिता की एक अलग विशेषता है। यहाँ खोजी पत्रकारिता की बात करना इसलिए जरूरी है, क्योंकि मैंने भी अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत खोजी पत्रकारिता से ही की थी। मेरे लिए और सुधी पाठकों के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय इसीलिए भी है, क्योंकि आपका अपना ‘राष्ट्र संवाद’ रजत जयंती वर्ष मनाने जा रहा है।

     

    ‘राष्ट्र संवाद’ का यह रजत जयंती समारोह उन शहीद पत्रकारों को समर्पित रहेगा, जिन्होंने पत्रकारिता करते हुए अपने प्राण गंवाए। राष्ट्र संवाद का मानना है कि जो देश और समाज अपने शहीदों को विस्मृत कर दे उसे इतिहास कभी क्षमा नहीं करता। हम पत्रकार ही हैं जो हाथों में अस्त्र-शस्त्र की भांति कलम थामे राष्ट्र की एकता ,अखंडता, भाईचारे और संस्कृति की रक्षा के लिए अथक प्रयासरत रहते हैं। स्थिति – परिस्थिति कितनी भी अनुकूल – प्रतिकूल हो हम सदैव एक सेतु की भूमिका में शासन और प्रजा के बीच वैचारिक योद्धा के रूप में कार्य करते हैं । कभी-कभी यह पथ जोखिम और चुनौतियों से भरा होता है और इस संघर्ष में कई बार पत्रकारों को प्राणों की भी आहुति देनी पड़ती है । इसलिए इस बार ‘राष्ट्र संवाद’ के रजत जयंती विशेषांक को हम शहीद पत्रकारों को ही समर्पित करेंगे और एक भागीरथी प्रयास करेंगे कि हम उन सभी कलम के सिपाही ,शहीद पत्रकारों के समर्पण और शहादत से आपको परिचित कराएं , जिन्होंने पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करते हुए अपने प्राण गंवाए।

    हमारा प्रयास ऐसे महान पत्रकारों के परिजनों को भी सम्मानित करने का रहेगा। मैं आप सबसे भी निवेदन करना चाहूंगा कि अगर आपके पास ऐसे किसी शहीद पत्रकारों के बारे में जानकारी हो तो rashtrasamvadgroup@gmail.com

    व्हाट्सएप नंबर 9431179542

    हमें अवगत कराने की कृपा करें, जिससे हम उनके परिजनों को सम्मानित कर सकें।

    डॉक्टर कल्याणी कबीर की इन पंक्तियों के साथ

    *कृतज्ञ हैं हम सभी उनके शहादत के समक्ष*

    *कलम हाथ से न छोड़ा जिन्होंने सांस के रूकने तलक* …….

     

     

    *आपका*
    *देवानंद सिंह, संपादक*
    *राष्ट्र संवाद*।

    शहीद पत्रकारों को समर्पित होगा 'राष्ट्र संवाद' का रजत जयंती समारोह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleJAMSHEDPUR: सूर्यमंदिर परिसर में श्रीराम कथा के प्रथम दिन श्रीराम कथा महिमा एवं गुरु महिमा से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु, पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय, पंडित गौरांगी गौरी ने कथा में किया वर्णन
    Next Article मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन आज zee बिहार-झारखंड की ओर से होटल बीएनआर में आयोजित कांक्लेव “पलाश सशक्त झारखंड” में सम्मिलित हुए

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.