Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ फूटा वार्ड 17 की जनता का आक्रोश ,पानी के लिए नगर निगम कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ फूटा वार्ड 17 की जनता का आक्रोश ,पानी के लिए नगर निगम कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आदित्यपुर नगर निगम के खिलाफ फूटा वार्ड 17 की जनता का आक्रोश

    पानी के लिए नगर निगम कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

    खोया संतुलन, गाली- गलौज और देख लेने की धमकी पर उतरी जनता, नदारद रही पूर्व पार्षद

    गर्मी की आहट पड़ते ही सरायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम वार्ड- 17 की जनता इस बार आर- पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुकी है. वार्ड की जनता गुटों में बंटकर अलग- अलग तरीके से विरोध जता रही है. पिछले दिनों जहां पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने नगर निगम के प्रशासक और जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर वार्ड में टैंकर से जलापूर्ति की संख्या में बढ़ोतरी की मांग की थी वहीं कुछ लोग इसे आंदोलन की शक्ल देने की तैयारी में जुट गए. आपको बता दें कि वार्ड 17 ड्राई जोन के रूप में चिन्हित है.

     

     

    यहां नगर निगम द्वारा गर्मी के मौसम में टैंकर से जलापूर्ति करायी जाती है. पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति योजना के धरातल पर नहीं उतरने से लोगों में नाराजगी है. बता दें कि वार्ड 17 एक बड़ा रिहायशी इलाकों में गिना जाता है. यहां ज्यादातर लोग अपने- अपने घरों में किराएदारों को रखते हैं. टैंकर से पानी पहुचते ही रसूखदारों में मोटर के जरिये पानी लेने की होड़ मच जाती है. बावजूद इसके नगर निगम द्वारा लगातार इस वार्ड में जलापूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है. गुरुवार को नगर निगम के प्रशासक ने पूरे नगर निगम को तीन जोन में बांटकर जलापूर्ति सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया है. इधर शुक्रवार को वार्ड 17 की जनता नगर निगम का घेराव करने पहुंच गई. जहां उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया जिससे जनता भड़क गई और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इतना ही नहीं उनके द्वारा गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड और कर्मियों को गाली गलौज और देख लेने की धमकी भी दी गई. पहले आप उन तस्वीरों को देखिये…

     

     

     

    आपको बता दें कि ये सभी संभ्रांत जनता हैं. इनमें कोई शिक्षाविद हैं तो कोई सरकारी विभाग के ऊंचे ओहदे से सेवानिवृत्त हुए हैं. कुछ राजनीति में रुचि लेते हैं तो कुछ सामाजिक कार्यकर्ता होने का दंभ भरते हैं. हालांकि इनकी हरकतों को देख कहीं से ऐसा नहीं लगता कि ये बुद्धिजीवी और संभ्रांत व्यक्ति हैं. आंदोलन कई होते हैं मगर आंदोलन में यदि फूहड़ता आए तो उस आंदोलन को गुंडागर्दी की संज्ञा दी जाती है. इनके इस हरकतों को लेकर नगर निगम के प्रशासक गंभीर हैं संभवतः इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. वैसे इनके साथ पूर्व पार्षद की गैरमौजूदगी कहानी कुछ और ही बयां करती है. अंदरखाने की माने तो पूर्व पार्षद नीतू शर्मा को इस आंदोलन से अलग रखा गया है. इनमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आगामी नगर निगम चुनाव में किस्मत आजमाने की ख्वाहिश रखते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधान सभा स्थित स्पीकर कक्ष में आयोजित ‘कार्य मंत्रणा समिति’ की बैठक में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन
    Next Article पेवर्स ब्लॉक कार्य की हुई शुरुआत

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.