Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 23 फरवरी को साकची गुरुद्वारा में शाम को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान, पंजाब के रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह करेंगे संगत को निहाल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म

    23 फरवरी को साकची गुरुद्वारा में शाम को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान, पंजाब के रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह करेंगे संगत को निहाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    23 फरवरी को साकची गुरुद्वारा में शाम को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान, पंजाब के रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह करेंगे संगत को निहाल
    पंजाब के मानसा जिले से पहली बार जमशेदपुर पहुंच रहे रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह अपने मधुर गुरबाणी-कीर्तन से शाम के दीवान में संगत को निहाल करेंगे। चार घंटे का विशेष कीर्तन दीवान साकची गुरुद्वारा साहिब में 23 फरवरी, शुक्रवार को आयोजित किया जायेगा।

     


    विशेष कीर्तन दीवान के संपर्क सूत्र हरमीत सिंह राजा ने बताया की रागी अमनप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह का कीर्तन कार्यक्रम घाटशिला गुरुद्वारा में 24 और 25 फरवरी को सजेगा परन्तु संगत के प्रेमभरे अनुरोध पर उन्होंने साकची गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजाने पर सहर्ष हामी भरी है। हरमीत सिंह राजा ने बताया कि 23 फरवरी को शाम पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक रागी जत्था अपने 15-सदस्यीय टीम के साथ संगत को गुरबाणी कीर्तन श्रवण करायेंगे। इस दौरान रहरास से सुखासन तक की सभी प्रकिया इनके द्वारा ही की पूरी की जायेगी।

     

    साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि यह शाम का विशेष कीर्तन समागम साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा। उन्होंने अपील करते हुए जमशेदपुर की गुरुप्यारी साध सगंत को आह्वान किया है कि वे कीर्तन दरबार में हाजरी भर गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें। काले ने कहा दीवान संबंधी जानकारी के लिए 9570048288 पर संपर्क कर सकते हैं। कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस : अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह के घर पर चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम ,लगभग ₹15000 कैश और आभूषण लेकर फरार
    Next Article युवा ने मनाया सामाजिक न्याय दिवस डायन के नाम पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के प्रति लोगों को किया जागरूक

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 19, 2025

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 19, 2025

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    May 19, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    अब भी पाक नहीं संभला तो उसका सर्वनाश अवश्यंभावी

    शस्त्र और शास्त्र की लड़ाई

    सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में थरूर को शामिल करने पर कांग्रेस को परहेज क्यों ?

    बड़बिल पुलिस ने आयरन चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

    दलमा में 200 करोड़ की पर्यटन परियोजना का पर्यटन मंत्री का निरीक्षण

    कराईकेला के लाल बाजार गांव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड के बिरसाईत समुदाय के धर्म स्थल देवाँ में बिरसाईत समुदाय का 37 वाँ धर्म दिवस समारोह आयोजित हुआ

    अंसार खान के प्रयास से गुलाब बाग फेस 2 में नाली का निर्माण शुरू हुआ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.