Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार :सीएम नीतीश को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ़्तार ,दो यूट्यूबर भी अरेस्ट
    Breaking News Headlines अपराध बिहार

    बिहार :सीएम नीतीश को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ़्तार ,दो यूट्यूबर भी अरेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार :सीएम नीतीश को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ़्तार ,दो यूट्यूबर भी अरेस्ट
    पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले एक शख्स को बिहार पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को पिछले महीने एक ऑडियो क्लिप भेजी थी। इसमें धमकी दी थी। धमकी में कहा गया था- ‘नीतीश कुमार से कहो बीजेपी से अलग हो जाएं, नहीं तो उन्हें बम से उड़ा देंगे।’ आरोपी ने विधायकों को भी मारने की धमकी दी थी। गिरफ्तार आरोपी समस्तीपुर जिले का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उसे कर्नाटक से अरेस्ट कर पटना लेकर आई है, उससे पूछताछ की जा रही है।

     

     

     

    डीजीपी ने ईओयू को सौंपी थी जांच की जिम्मेदारी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डीजीपी आरएस भट्टी के फोन पर 31 जनवरी को एक ऑडियो क्लिप भेजा गया था। ऑडियो क्लिप भेजने वाले ने नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद मामले की छानबीन की जिम्मेदारी ईओयू को सौंपी गई। नंबर के आधार पर आरोपी का लगाया गया। आरोपी का लोकेशन कर्नाटक मिला, जिसके बाद बिहार पुलिस की टीम ने कर्नाटक पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

    आरोपी युवक का किसी राजनीतिक दल से संबंध नहीं

    गिरफ्तार आरोपी सोनू पासवान मूलरूप से समस्तीपुर जिले का रहने वाला है। सोनू कर्नाटक के दावनगिरी जिले में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार वो बिहार में गरीबी और बेरोजगारी से परेशान था। इस बीच जब नीतीश कुमार महागठबंधन छोड़कर वापस एनडीए में शामिल हुए, तो वह आवेश में आ गया। जिसके बाद उसने धमकी भरा ऑडियो डीजीपी को भेज दिया। जांच में यह बात सामने आई कि उसका किसी राजनैतिक दल से संबंध नहीं है। उसके खिलाफ ईओयू में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।

     

     

    दो यूट्यूबरों से भी पुलिस कर रही है पूछताछ

    बिहार पुलिस ने नीतीश कुमार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी का वीडियो अपलोड करने के मामले में यूट्यूबर सहित लोगों को पकड़ा है। इन्हें कोतवाली पुलिस ने पटना जंक्शन गोलंबर से पकड़ा है। हालांकि पुलिस अभी दोनों से पूछताछ कर रही है और इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगरीबों को कोई नहीं उजाड़ पाएगा : मुख्यमंत्री
    Next Article बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए भाजपा नेता नंद किशोर यादव, CM नीतीश एवं तेजस्वी ने दी बधाई

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.