Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीबों को कोई नहीं उजाड़ पाएगा : मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राजनीति

    गरीबों को कोई नहीं उजाड़ पाएगा : मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गरीबों को कोई नहीं उजाड़ पाएगा : मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उनकी सरकार के रहते कोई भी गरीबों को उजाड़ नहीं पाएगा। किसी ने ऐसा दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई तय है। गरीबों की जमीन तो बचाई ही जाएगी, साथ ही जिन जिन भी जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

     

     

    सीएम योगी ने ये बातें गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहीं। इन बातों पर अमल करने को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित भी किया। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 500 लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सरकार किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है। सीएम योगी ने कहा कि राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। साथ ही जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा कानूनी सबक सिखाया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दबंग, माफिया, अपराधी किसी की जमीन पर कब्जा न करने पाए।

     

     

    सीएम ने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधन धन बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दहाड़े को समर्पित।
    Next Article बिहार :सीएम नीतीश को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ़्तार ,दो यूट्यूबर भी अरेस्ट

    Related Posts

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    July 16, 2026

    सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : दिनेश कुमार

    July 16, 2026

    भव्य रथयात्रा में शामिल हुए बन्ना गुप्ता मेयर सुधा गुप्ता, महाप्रभु जगन्नाथ का रथ खींचकर की सेवा

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    सनातन संस्कृति की पहचान है भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा : दिनेश कुमार

    भव्य रथयात्रा में शामिल हुए बन्ना गुप्ता मेयर सुधा गुप्ता, महाप्रभु जगन्नाथ का रथ खींचकर की सेवा

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    सरायकेला के लखनासिंह घाटी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

    सदर अस्पताल लापरवाही से प्रसूता की मौत, सड़क जाम पर हंगामा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.