Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए भाजपा नेता नंद किशोर यादव, CM नीतीश एवं तेजस्वी ने दी बधाई
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए भाजपा नेता नंद किशोर यादव, CM नीतीश एवं तेजस्वी ने दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार विधानसभा अध्यक्ष चुने गए भाजपा नेता नंद किशोर यादव, CM नीतीश एवं तेजस्वी ने दी बधाई
    पटनाः भारतीय जनता पार्टी  के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव  गुरुवार को बिहार विधानसभा के नए अध्यक्षचुने गए। विधानसभा अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विरोधी दल के नेता तेजस्वी कुमार ने नंद किशोर को बधाई दी है। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि आपके लिए सदन के सभी सदस्य बराबर है। हमें पूरा भरोसा है कि आप निष्पक्ष होकर सदन चलाएंगे।

     

     

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा नए अध्यक्ष को आसन तक ले गए। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे यादव ने बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव के एक दिन बाद मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। नंद किशोर से पहले राष्ट्रीय जनता दल  के अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा के अध्यक्ष थे। चौधरी के पद से हटने के बाद जनता दल यूनाइटेड  के महेश्वर हजारी सदन उप सभापति के रूप में कार्यवाही का संचालन कर रहे थे।

     

     

    नीतीश सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं नंद किशोर
    बता दें कि नंद किशोर यादव ने वर्ष 1978 में पटना नगर निगम के पार्षद के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी और 1982 में वह पटना के उपमहापौर बने थे। यादव 1995 में पहली बार विधायक चुने गए थे। वह कई बार नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। अध्यक्ष पद के लिए यादव के नाम पर मुहर को भाजपा के, नई सत्तारूढ़ व्यवस्था में अत्यंत पिछड़ा वर्ग , अन्य पिछड़ा वर्ग  और उच्च जाति के बीच संतुलन बनाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार :सीएम नीतीश को धमकी देने वाला कर्नाटक से गिरफ़्तार ,दो यूट्यूबर भी अरेस्ट
    Next Article देहरादून के सिनर्जी अस्पताल से दिल्ली AIIMS में भर्ती किए गए जगद्गुरु रामभद्राचार्य, आज हो सकती है हार्ट सर्जरी

    Related Posts

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

    May 29, 2026

    सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेगा विशेष जांच अभियान

    May 29, 2026

    व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में सीसीटीवी अधिष्ठापन की आवश्यकता का हुआ आकलन

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

    सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेगा विशेष जांच अभियान

    व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में सीसीटीवी अधिष्ठापन की आवश्यकता का हुआ आकलन

    नगर विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, जलस्रोतों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.