Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदर्शनकारी किसान और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प, किसानों की अब क्या हैं मांगें
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रदर्शनकारी किसान और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प, किसानों की अब क्या हैं मांगें

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर किसानों और केंद्र के बीच टकराव की वजह से जंग का मैदान बनने को तैयार है. किसान नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों संग बैठक बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च का ऐलान कर दिया है. पंजाब के किसान दिल्ली की ओर कूच कर चुके हैं और हरियाणा बॉर्डर पर पुलिस के साथ लगातार भिड़ रहे हैं. पिछली बार जहां किसान कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार के खिलाफ हल्लाबोल रहे थे, तो इस बार किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी और कर्जमाफी के मुद्दे समेत कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं. पंजाब के किसानों ने मंगलवार को 10 बजे दिल्ली कूच किया, जहां हरियाणा के शंभू और जींद बॉर्डर पर जमकर संग्राम देखने को मिला. प्रदर्शनकारी किसान और हरियाणा पुलिस के बीच कई बार अलग-अलग सीमाओं पर झड़प देखने को मिली. तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये किसान किन मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे हैं.

     

    दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक एडवाइजरी- किसानों के मार्च के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. इसमें बताया गया है कि एनएच-44 पर हरियाणा जाने वाले और भोपुरा बॉर्डर तक पहुंचने वाले वाहन लोनी भोपुरा रोड – कोयल एन्क्लेव थाना टीला मोड़ लोनी – बंथला फ्लाईओवर हनुमान मंदिर लोनी – पूजा पावी पंचलोक – मंडोला – मसूरी – खेकड़ा (26) की ओर यू टर्न ले सकते हैं और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर जा सकते हैं. गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आने वाला लोग आईएसबीटी आनंद विहार के पास महाराजपुर बॉर्डर से वैशाली-कौशांबी के रास्ते प्रवेश कर सकते हैं.

     

     

    क्या-क्या हैं किसानों की मांगें:
    1. फसलों की एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी.
    2. स्वामीनामथन आयोग की रिपोर्ट लागू हो.
    3. किसानों के कर्ज माफ हों.
    4. भूमि अधिग्रहण 2023 दोबारा लागू किया जाए.
    5. लखीमपुर खीरी केस के दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो.
    6. मुक्त व्यापार समझौते पर रोक हो.
    7. संविधान 5 की सूची को लागू कर आदिवासियों का जमीन की लूट बंद हो.
    8. मिर्ची-हल्दी समेत मसालों के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन हो.
    9. नकली बीज और कीटनाशक बेचने वाली कंपनियों पर एक्शन के लिए बने कानून.
    10. मनरेगा में हर साल 200 दिन का काम मिले और 700 रुपए मजदूरी दी जाए.
    11. विद्युद संशोधन विधेयक 2020 को रद्द कर दिया जाए.
    12. किसान आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामले हो वापस.

    किन-किन मसलों पर बनी सहमति
    -केंद्र सरकार ने 2020-21 के पिछले किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा देने पर सहमति जताई है.
    -केंद्र सरकार ने 2020-21 के आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेने पर सहमति जताई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव के लिए BJP की एक और कैंडिडेट लिस्ट जारी
    Next Article देशभर में चल रहा है नई शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के तहत 50 लाख हस्ताक्षर पूरा, 5 करोड़ के बाद भेजा जाएगा राष्ट्रपति को: अमीन हमजा

    Related Posts

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    May 28, 2026

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    May 28, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वर्क ऑर्डर की कमी से टाटा मोटर्स में उत्पादन प्रभावित, 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम

    करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.