Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर निर्भर करती है “
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    “महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर निर्भर करती है “

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    “महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर निर्भर करती है “
    जुगसलाई स्थित ग्राहक पंचायत कार्यालय में स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की बैठक संपन्न।

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत,
    स्वर्ण जयंती आयोजन समिति की बैठक आज जुगसलाई स्थित ग्राहक पंचायत के कार्यालय में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
    ग्राहक गीत प्रस्तुत किया रीना पारिजात जी ने।
    स्वागत भाषण सह विषय प्रवेश करते हुए साहित्यकार सुष्मिता मिश्रा जी ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर टिकी होती है इसलिए महिला ग्राहकों को भी अपनी सोच स्पष्ट और सुदृढ करनी होगी।”

     

     

    इस बैठक में वक्तव्य के कुछ विषय बिंदू थे -रसोई गैस मापकर लें ,प्लास्टिक दूध का उपयोग न करें और ऑनलाइन खरीदारी में रिटर्न पाॅलिसी की जानकारी रखें ।
    इन विषयों पर झारखंड महिला आयाम प्रमुख रूबी लाल , सुनीता सिंह, रजनी झा और सुष्मिता जी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

    स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान आगामी योजनाओं पर जानकारी देते हुए आयोजन समिति झारखंड की सह सचिव डॉक्टर अनिता शर्मा ने कहा कि “महिला जागरण शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण समुदाय में भी किये जाने की जरूरत है। तभी ग्राहक पंचायत का लक्ष्य सफल होगा। ” डॉक्टर अनिता शर्मा जी ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं की बैठक सतत होते रहनी चाहिए।

     

    कार्यक्रम का संचालन किया महिला आयाम प्रमुख पूर्वी सिंहभूम सरिता सिंह जी ने और धन्यवाद ज्ञापन किया चंदन जायसवाल जी ने।
    कल्याण मंत्र ” सर्वे भवंतु सुखिन: सर्वे संतु निरामया” के समवेत स्वर के साथ यह बैठक संपन्न हुई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों के समर्थन में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र के अनुरोध को किया खारिज
    Next Article गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो, न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पलामू में करेंगे रात्रि विश्राम

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.